शेर खान में सुपर हीरो बन कमाल दिखाएंगे सलमान खान

गौर करने वाली बातये है कि सल्लू कि इस फिल्म के निर्माता भाई अरबाज खान हैं। जिन्होंने फिल्म को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। बताया जा रहा है कि इस फिल्म में सलमान एक बिलकुल नए और ख़ास आवतार में दर्शकों के सामने अवतरित होंगे। फिल्म शेर खान में सलमान खान का किरदार चमत्कारिक शक्तियों से लैस होगा।
अगर सूत्रों कि माने तो इस फिल्म में सलमान खान ऐसे रूप में सुपरहीरो नजर आएंगे जिसे अब तक बॉलीवुड में देखा नहीं गया है। सूत्रों ने ये भी बताया कि फिल्म के लिए विदेशों से टैक्नीशियन और क्रू हायर करने की बात चल रही है।
माना जा रहा है कि यह सलमान की शेर खान बच्चों से लेकर बूढों तक सबके लिए होगी। फिल्म के निर्देशन का जिम्मा सोहेल खान ने उठाया है। सलमान खान की हीरोइन का अभी चयन नहीं हो पाया है। फिल्म की शूटिंग अक्तूबर में शुरू होने की संभावना है।
ज्ञात हो कि बॉलीवुड के दूसरे खान यानी बादशाह खान ने अपनी फिल्म 'रॉ वन' के प्रमोशन के लिए बहुत धुंआधार प्रचार प्रसार किया था। किंग खान के लाख प्रयासों के बावजूद भी उनकी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सलमान की 'बॉडीगार्ड' से पीछे रह गई थी। अतः इसी बात से खुश सल्लू इस फिल्म को लेकर अभी से ही बेफिक्र हैं।


Click it and Unblock the Notifications











