तो सलमान कर रहे हैं करन की शुद्धि

करन जौहर की अगले साल रिलीज होने जा रही फिल्म शुद्धि को लेकर काफी समय से खबरें आ रही हैं और आखिरकार करन जौहर ने अपनी फिल्म की स्टारकास्ट को लेकर आ रही इन सभी खबरों पर फुल स्टॉप लगाते हुए अपनी फिल्म की स्टारकास्ट को फाइनली अनाउंस कर दिया। करन जौहर से पहले ही सलमान खान ने हाल ही में अपने एक इंटरव्यू के दौरान कह दिया कि वो करन जौहर की शुद्धि कर रहे हैं। हालांकि सलमान खान ने सोचा नहीं था कि वो इस फिल्म को लेकर जवाब देंगे लेकिन आखिरकार सलमान खान खुद को रोक नहीं पाए।

जब सलमान ने अपने इंटरव्ययू में ये बात कह दी तो करन जौहर ने भी आज सुबह ही ट्विटर पर जाकर अपनी फिल्म शुद्धि की स्टारकास्ट को अनाउंस किया और लिखा शुद्धि फिल्म साल 2016 दीवाली पर रिलीज होगी और फिल्म में सलमान खान मुख्य भूमिका निभाएंगे। करन जौहर के इस ट्वीट से लोग काफी खुश हुए लेकिन कहीं ना कहीं लोगों के मन में ये बात भी है कि करन जौहर द्वारा सलमान खान को साइन करने की खबर पर शाहरुख खान का क्या रिएक्शन होगा। वो भी करन ने अगले साल की दीवाली की डेट लॉक की है।

कुल मिलाकर शाहरुख खान के बेस्ट फ्रेंड से लेकर शाहरुख की लकी डेट तक सलमान खान के हिस्से में जा चुकी है अब देखना है कि शाहरुख खान की जिंदगी के लकी लोग और डेट सलमान खान के लिए कितना लकी साबित होती है। सलमान खान से पहले शुद्धि फिल्म के लिए रितिक रौशन के साइन किये जाने की खबर आ रही थी लेकिन उसके बाद खुद रितिक रौशन ने कहा कि वो फिल्म नहीं कर रहे हैं। रितिक के साथ ही करीना कपूर ने भी फिल्म को करने से मना कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X