इस धमाकेदार बॉयोपिक में दिख सकते हैं सलमान खान- दिल दहला देने वाली कहानी
सलमान खान की फिल्म भारत रिलीज के लिए तैयार है। लेकिन इसी के साथ सलमान की आने वाली फिल्मों पर भी तेजी से चर्चा की जा रही है। एक इंटरटेनमेंट वेबसाइट पर आई रिपोर्ट के अनुसार, दबंग और इंशाल्लाह के बाद सलमान खान ने एक बॉयोपिक फाइनल की है, जो एक बीएसएफ जवान की कहानी होगी, जिसने अकेले के दम पर आतंकियों के पूरे कैंप का खात्मा किया था।
खबर है कि सलमान खान को फिल्म की कहानी बेहद पसंद आई है और उन्होंने फिल्म को हामी भरने की ठान ली है। यह एक बड़े बैनर तले बनेगी। फिल्म की कहानी एक बीएसएफ जवान की है और पूरी शूटिंग कश्मीर में ही की जाएगी।

बताया जा रहा है कि भारतीय जवान की यह कहानी बहुत ही प्रेरित करने वाली होगी। जिसने लगभग 12-14 साल पहले मुजाहिद्दीन आतंकियों के पूरे कैंप को खत्म कर दिया था। यह एक दिल दहला देने वाली कहानी होगी। सलमान इस रियल लाइफ स्टोरी को लेकर बेहद उत्साहित हैं। फिलहाल फिल्म के लिए डेट्स फाइनल नहीं की गई है।
बहरहाल, यहां जानते हैं और किन किन फिल्मों में व्यस्त हैं सलमान खान-


Click it and Unblock the Notifications