..................... Salman Khan to play as Detective Ravindra Kaushik? He was known as Black Tiger! जासूस रवींद्र कौशिक का दमदार किरदार निभाएंगे सलमान खान? - Hindi Filmibeat

जासूस रवींद्र कौशिक का दमदार किरदार निभाएंगे सलमान खान? ब्लैक टाइगर के नाम से थे मशहूर!

सुपरस्टार सलमान खान इस वक्त अपनी हालिया रिलीज फिल्म अंतिम को लेकर काफी बिजी हैं और इसके प्रमोशन को लेकर मेहनत कर रहे हैं। लेकिन इसके बीच जो धमाकेदार खबर सामने आई है वो लोगों हिलाकर रख देगी। फैंस के लिए वो अलग अलग तरह के किरदार निभाते नजर आते हैं। पीटीआई की रिपोर्ट की मानें तो सलमान खान एक किरदार निभाने जा रहे हैं जो कि रियल लाइफ स्पाई पर आधारित होगा।

सलमान खान वास्तविक जीवन के भारतीय जासूस एजेंट रवींद्र कौशिक की भूमिका निभाते नजर आएंगे, जिसे उनकी बहन अलवीरा अग्निहोत्री और उनके बहनोई अतुल अग्निहोत्री द्वारा सह-निर्मित किया जाएगा।

salman khan, सलमान खान

इस साल की शुरुआत में, अभिनेता द्वारा एजेंट कौशिक की कहानी को पर्दे पर लाने की खबरें थीं और अब उन्होंने इसकी पुष्टि की है। सलमान खान लगातार कई शानदार प्रोजेक्ट्स से जुड़ रहे हैं।

जासूस की भूमिका निभा रहे हैं

जासूस की भूमिका निभा रहे हैं

हालांकि ये पहली बार नहीं होगा कि वो एक जासूस की भूमिका निभा रहे हैं। एक था टाइगर और टाइगर जिंदा है में भी वो रॉ एजेंट के किरदार में थे। लेकिन सलमान खान पहली बार किसी रियल लाइफ किरदार को निभाने जा रहे हैं। यही कारण है कि सलमान खान के फैंस काफी एक्साइटेड हैं।

80 के दशक के युग में सेट की जाएगी

80 के दशक के युग में सेट की जाएगी

इस फिल्म की कहानी को लेकर चर्चा है कि ये कथित तौर पर फिल्म 70 और 80 के दशक के युग में सेट की जाएगी और एक नाटकीय थ्रिलर होगी। रवीन्द्र की बात करें तो उनको ब्लैक टाइगर के नाम से भी जाना जाता है।

रॉ ने उन्हें पहचाना

रॉ ने उन्हें पहचाना

उनको थिएटर और स्टेज पर परफॉर्म करना बहुत पसंद था जिसके कारण रॉ ने उन्हें पहचाना और देश के लिए उनकी प्रतिभा का इस्तेमाल किया। 1979 से 1983 तक उन्होंने भारतीय रक्षा बलों को महत्वपूर्ण जानकारी दी थी, जिससे उन्हें बहुत मदद मिली।

वर्कफ्रंट

वर्कफ्रंट

वर्कफ्रंट पर सलमान खान टाइगर 3, किक 2, जैसी फिल्मों को लेकर काफी बिजी हैं। हाल ही में सलमान खान ने ये भी माना था कि वो जल्दी ही सूरज बड़जात्या के साथ भी नजर आने वाले हैं।

कई बड़े धमाके

कई बड़े धमाके

इससे इतना तो तय है कि एक के बाद एक कई बड़े धमाके सलमान खान करेंगे। फिलहाल वो अंतिम के लिए कई शहरों में जाकर प्रमोशन कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X