दबंग 3 की सबसे धमाकेदार डीटेल - क्रिसमस में सलमान लूटेंगे बॉक्स ऑफिस

By Staff

सलमान खान की दबंग 3 की शूटिंग का अगला शेड्यूल जल्दी ही शुरू होने वाला है लेकिन फिल्म से जुड़ी कुछ और खबरें बाहर आ चुकी हैं। खबर है कि फिल्म में सलमान खान एक 20 साल के लड़के का किरदार निभाते भी दिखाई देंगे। दरअसल, काफी पहले ही ये खबर बाहर आई थी कि दबंग 3 में ही दबंग का प्रीक्वल होगा।

यानि कि एक लड़के के चुलबुल पांडे बनने तक की कहानी। यही कारण है कि फिल्म में सलमान खान यानि कि चुलबुल पांडे की मरी हुई मां डिंपल कपाड़िया की भी एंट्री हो चुकी है। वैसे भी भारत में सलमान खान जवान किरदार निभा ही चुके हैं। जानिए फिल्म की कुछ और डीटेल्स

सलमान खान की दबंग 3 इस साल क्रिसमस में रिलीज़ हो रही है। पहले ये फिल्म अयान मुखर्जी की रणबीर कपूर - आलिया भट्ट स्टारर ब्रह्मास्त्र से क्लैश होने वाली थी लेकिन अब रणबीर की फिल्म 2020 की गर्मियों तक के लिए पोस्टपोन हो चुकी है। लेकिन फिर भी सलमान खान अकेले क्रिसमस पर तहलका नहीं मचाएंगे।

27 दिसंबर को रिलीज़ हो रही है अक्षय कुमार, करीना कपूर, दिलजीत दोसान्ज्ह और कियारा आडवाणी स्टारर गुड न्यूज़। और माना जा रहा है कि अक्षय की ये फिल्म सलमान की दबंग 3 को अच्छी खासी टक्कर दे सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X