ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड में फैन्स को कुछ इस तरह सरप्राइज़ देंगे सलमान खान!
सलमान खान न्यूज़ीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के एक कॉन्सर्ट में परफॉर्म करेंगे।
सलमान खान ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड में मौजूद अपने फैन्स को सरप्राइज़ देने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, सलमान खान जल्द ही एक अंतर्राष्ट्रीय कॉन्सर्ट में जाएंगे जिसका नाम है ', DA BANG-The Tour.'

खबर है कि इस कॉन्सर्ट में सलमान खान के साथ-साथ सोनाक्षी सिन्हा, बिपाशा बसु, डेज़ी शाह, प्रभुदेवा, बादशाह और मनीष पॉल भी मौजूद रहेंगे। बता दें कि इस कॉन्सर्ट के लिए एडवांस बुकिंग अभी से ही शुरू हो चुकी है।
सलमान खान की बर्थडे सेलिब्रेशन PICS.. परिवार, बॉलीवुड फ्रैंड्स के साथ मस्ती
इस संबंध में जानकारी देते हुए कॉन्सर्ट के इवेंट ऑर्गनाइज़र ने बताया कि सलमान खान 'सुपरनोवा सुपरस्टार' हैं। वो अपने डांस और डायलॉग्स की वजह से फुल एंटरटेनर हैं। हमें पूरा भरोसा है कि ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड में हो रहे इस कॉन्सर्ट में सलमान जनता को खुश कर देंगे।
वहीं बात करें सलमान खान की फिल्मों की तो..इन दिनों सलमान कबीर खान की फिल्म ट्यूबलाइट में नज़र आएंगे जो अगले साल ईद के मौके पर रिलीज़ हो सकती है। वहीं सलमान टाइगर ज़िंदा है फिल्म के लिए भी व्यस्त हैं।


Click it and Unblock the Notifications