सलमान बनाने चले येलो फिल्में, नहीं भाया रियल सिनेमा!
सलमान खान ने कहा क्या 120 करोड़ कमाना आसान है?
जय हो फिल्म के लिए सलमान खान ने काफी मेहनत की थी और साथ ही उन्होंने पूरी कोशिश की थी कि आम जनता से रिलेट करके वो जय हो को हिट बना सकें। लेकिन कहीं ना कहीं सलमान खान के फैंस को ये रियल चेहरा और ये रियैलिटी कुछ खास नहीं भाई और उन्होंने फिल्म को पसंद नहीं किया। तो सलमान खान ने सोच लिया कि अब वो येलो फिल्ममेकर और येलो एक्टर बन जाएंगे। यानी कि उनकी फिल्में सिर्फ आंखों को भाएंगी। रोमांस, एक्शन, खूबसूरती सिर्फ यही नज़र आएगा उनकी फिल्मों में। अब देखना है कि सलमान खान को ये येलो फिल्में कितना सूट करती हैं।
वैसे आप लोग जो कि अपना पूरा दिमाग इसी पर लगा रहे हैं कि ये येलो फिल्ममेंकिंग है क्या और सलमान खान ये क्यों कर रहे हैं तो आपको बता दें कि असल में हम बात कर रहे थे मराठी फिल्म येलो की जिसका रीमेक सलमान खान बनाने की सोच रहे हैं। रितेश देशमुख की मराठी फिल्म येलो का हिंदी संस्करण बनाने के लिए सलमान खान पूरी तरह से तैयार हैं। उम्मीद है कि जल्द ही सलमान येलो फिल्म का रीमेक बनाना शुरु कर दें। इस खबर का ऊपरी हिस्सा आज के दिन यानी मूर्ख दिवस के डेडीकेटेड है। तो कृप्या उसपर ध्यान ना दें। खबर सिर्फ इतनी है कि सलमान खान रितेश देशमुख की मराठी फिल्म येलो का रीमेक बनाने की सोच रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications
