'दबंग 3' के लिए इतनी कड़ी ट्रेनिंग कर रहे हैं सलमान खान- इतने किलो घटाएंगे वजन!
भारत की रिलीज के बाद सलमान खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हो गए हैं। सुपरस्टार लगातार अपने फिटनेस वीडियो और तस्वीरें शेयर कर रहे हैं। फैंस भी उनके लुक को देखकर काफी एक्साइटेड हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो सलमान खान अपनी आने वाली फिल्म दबंग 3 के लिए इतनी तैयारी कर रहे हैं। दबंग 3 में युवा दिखने के लिए सलमान खान को लगभग 7 किलो कम करना है।
दरअसल, दबंग 3 का कुछ हिस्सा प्रीक्वल भी है, जहां पुलिस में आने से पहले चुलबुल पांडे की कहानी दिखाई जाएगी। जिसके लिए सुपरस्टार को काफी यंग दिखना है। इस लुक में फिट होने के लिए सलमान खान को कम से कम 7 किलो कम करना है। जिसकी तैयारी तो फैंस देख ही रहे हैं। फिल्म 20 दिसंबर 2019 को रिलीज होने वाली है।

दबंग 3 के पहले शेड्यूल की शूटिंग हो चुकी है, जबकि जुलाई अंत तक दूसरे शेड्यूल की शूटिंग शुरु की जाएगी। कोई शक नहीं कि फैंस को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। साल 2010 में आई फिल्म दबंग सुपरहिट रही थी। अभिनय काश्यप के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने 100 करोड़ से ऊपर का बिजनेस किया था। खासकर सलमान खान का चुलबुल पांडे बेहद पॉपुलर रहा था। जिसके बाद इसे एक फ्रैंचाइजी का रूप दे दिया गया। 2012 में आई दबंग 2 भी सुपरहिट रही थी।


Click it and Unblock the Notifications