52 सालों बाद इस कारण गैलेक्सी अपार्टमेंट खाली कर रहे हैं सलमान खान, मिल गया क्लियरेंस नोटिस
Salman Khan To Move Out Of Galaxy Apartments: बॉलीवुड अभिनेता सलमान के एड्रेस से तो सभी वाकिफ हैं। अक्सर उनके फैंस उनकी झलक पाने के लिए गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर इंतजार करते दिखाई देते हैं, लेकिन अब बहुत जल्द ये पता बदलने वाला है। दरअसल, सलमान खान जल्द ही नए घर में शिफ्ट हो सकते हैं।

ताजा रिपोर्ट्स के अनुसार बताया जा रहा है कि सलमान खान की फैमिली को हाल ही में बांद्रा के चिंबाई में समंदर किनारे 6 मंजिला इमारत बनाने के लिए क्लियरेंस नोटिस मिल चुका है। उनका ये नया पता गैलेक्सी से पैदल कुछ ही दूरी पर है।
इसके साथ ही बताया जा रहा है कि नए कारण में शिफ्ट होने का कारण पूरे परिवार की प्राइवेसी और सिक्योरिटी को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। हालांकि वो गैलेक्सी को किस तारीख में खाली करेंगे इस बात की ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई हैं।
रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि यह नया घर उनके वर्तमान पते से लगभग 150 मीटर की दूरी पर ही उनकी मां सलमा खान के नाम वाली ज़मीन पर बनाया जाएगा। गैलेक्सी अपार्टमेंट्स के बाहर हुई गोलीबारी की घटना के बाद से ही सलमान खान की सुरक्षा को लेकर यह बड़ा कदम उठाया गया है।
सलमान थान पिछले 52 सालों से लगातार गैलेक्सी अपार्टमेंट में रह रहे थे और ये घर सलमान खान के पिता सलीम खान के दिल के सबसे ज्यादा करीब है। सलीम खान चाहते थे कि हमेशा ही अपने इस घर में रहे इसी के कारण परिवार बढता गया लेकिन 52 सालों में किसी ने भी गैलेक्सी से शिफ्ट होने का जिक्र नहीं किया था।


Click it and Unblock the Notifications