..................... Salman Khan to launch over 300 gyms across India by 2020 - Hindi Filmibeat

'सुल्तान' सलमान खान की शानदार पहल- 2020 तक देशभर में 300 जिम खोलेंगे

अपने फिटनेट और बॉडी के लिए पॉपुलर सुपरस्टार सलमान खान अब एसके-27 जिम फ्रैंचाइजी लांच करने के लिए तैयार हैं। सलमान खान की साल 2020 तक देशभर में 300 जिम खोलने की योजना है। बीइंग ह्यूमन चेन और बीइंग स्ट्रांग फिटनेस इक्विपमेंट के बाद सलमान जिम और फिटनेस सेंटर की अपनी चेन शुरू करेंगे, जिसका लक्ष्य होगा हर एक को स्वस्थ रहने के लिए प्रेरित करना।

स्टार की ओर से जारी एक बयान में कहा गया, 'बीइंग ह्यूमन चेन और बीइंग स्ट्रांग फिटनेस इक्विपमेंट के बाद अब सलमान जिम और फिटनेस सेंटर की अपनी फ्रैंचाइज़ी शुरू कर रहे हैं। एसके-27 का लक्ष्य फिटनेस इंडिया मूवमेंट का संदेश फैलाने के साथ ही हर एक को फिट और स्वस्थ बनाना है और इसके अलावा फिटनेस ट्रेनर और बिजनसमैन के लिए रोजगार के अवसर पैदा करना है।

Salman Khan

बहरहाल, कोई शक नहीं कि भारत के युवाओं को फिटनेस की ओर आकर्षित करने की अच्छी पहल है। सलमान खान खुद भी फिटनेस और ट्रेनिंग को लेकर काफी गंभीर हैं और सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी फिटनेस के वीडियोज शेयर करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X