..................... सलमान खान जल्द ही दबंग 3 का म्यूजिक एल्बम करेंगे रिलीज | Salman Khan to launch music of 'Dabangg 3' before trailer launch - Hindi Filmibeat

'दबंग 3' ट्रेलर रिलीज से पहले सलमान खान का सुपर धमाका- म्यूजिक एल्बम करेंगे लॉन्च!

सलमान खान की फिल्म 'दबंग 3' इस दिसंबर में रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। सलमान फ़िल्म के प्रमोशन में भी लग चुके हैं। फैंस को फिल्म के ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार है। लेकिन इस बार फ़िल्म इंडस्ट्री की प्रथा से हटकर, सुपरस्टार ने पहले फिल्म का म्यूजिक एल्बम और फिर ट्रेलर को लॉन्च करने का फैसला किया है।

सलमान खान अपने स्टारडम के अलावा, संगीत में रुचि और परख के लिए जाने जाते हैं। सलमान की फिल्में हमेशा सीजन के चार्टबस्टर गाने देने में सफ़ल रही है, जिन्हें प्रशंसकों द्वारा काफ़ी सराहा जाता है।

dabangg 3

अब जबकि दबंग और दबंग 2 के गाने इतने पॉपुलर रहे थे, इस फ्रैंचाइजी की तीसरी फिल्म दबंग 3 का एल्बम भी खूबसूरत गानों और पेप्पी नंबर का सुंदर मिश्रण है। ये ही वजह है कि वह अपने एल्बम को दर्शकों के सामने पेश करने के लिए बेहद उत्सुक हैं l

दबंग और दबंग 2 के गाने आज भी लोगों के जुबान पर हैं। अब दबंग 3 के गानों से भी ऐसी ही उम्मीदें हैं। प्रभुदेवा के निर्देशन में बनी यह फिल्म 20 दिसंबर 2019 को रिलीज होने वाली है। फिल्म में सलमान खान के साथ सोनाक्षी सिन्हा और सई मांजरेकर मुख्य किरदारों में दिखेंगी। बता दें, महेश मांजरेकर की बेटी सई इस फिल्म से डेब्यू कर रही हैं।

'दबंग 3' सलमान खान की पहली फिल्म होगी जिसे कई भाषाओं में डब और रिलीज़ किया जाएगा।यह ना सिर्फ हिंदी में, बल्कि तमिल, तेलुगु और कन्नड़ में भी रिलीज होने वाली है।

साथ ही सलमान खान और प्रभुदेवा का रीयूनियन भी देखने मिलेगा। इस जोड़ी ने वांटेड जैसी सुपरहिट फिल्म दी थी। पूरी उम्मीद है कि इस क्रिसमस बॉक्स ऑफिस पर जोरदार धमाका होने वाला है। फैंस ने तो इसे अभी से ही ब्लॉकबस्टर करार दे दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X