बॉलीवुड में एक और जबरदस्त DEBUT- ये रहीं सलमान खान की नई हीरोइन
सलमान खान अपने बैनर तले एक फिल्म बनाने की तैयारी कर रहे हैं, जिससे मोहनीश बहल की बेटी प्रनूतन बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं। फिल्म में प्रनूतन के साथ होंगे दूसरे न्यूकमर ज़हीर इकबाल। फिल्म को सलमान खान के साथ मुराद खेतनी और अश्विन वर्डे भी प्रोड्यूस करेंगे। जबकि फिल्म के निर्देशन का जिम्मा संभाला है नितिन कक्कर ने। फिल्म की पूरी शूटिंग कश्मीर में होने वाली है।
ठग्स ऑफ हिंदुस्तान First LOOK- पहली झलक के साथ रिलीज डेट की घोषणा
सलमान खान ने प्रनूतन की तारीफ करते हुए कहा कि वह अभिनय करना उसे विरासत में मिली है। वह सभी को गर्वित करेगी। मैं खुश हूं कि मुझे उसे बॉलीवुड में लांच करने का मौका मिल रहा है। बता दें, सलमान खान और मोहनीश बहल काफी पुराने दोस्त रहे हैं। फिल्म अक्टूबर से फ्लोर पर आ जाएगी।

फिल्म एक लव स्टोरी होगी, जो कश्मीर बैकड्राप पर आधारित एक लव स्टोरी होगी। फिलहाल फिल्म का टाइटल फाइनल नहीं किया गया है। बहरहाल, जहीर और प्रनूतन से पहले भी सलमान खान ने कई नए चेहरों को बॉलीवुड में अलग पहचान दी है। जहां कुछ को सलमान ने लांच किया है.. तो कुछ के गिरते करियर को बचाया है।
यहां जानें और किन सितारों के लिए सलमान खान हैं गॉडफादर-


Click it and Unblock the Notifications











