Salman Khan को बचाने के लिए दुबई से मंगाई जाएगी हाइटेक गाड़ी, Lawrence Bishnoi के अब सारे मंसूबे होंगे फेल!

Salman Khan New Car: बॉलीवुड के सुपरस्टार भाईजान सलमान खान के करीबी देस्त और एनसीपी विधायक बाबा सिद्दीकी (Baba Siddique) की 12 अक्टूबर को गोली मारकर हत्या किए जाने के बाद से एक्टर की सुरक्षा बढ़ा दी है। लॉरेंस बिश्नोई गिरोह (Lawrence Bishnoi Gang) ने कथित तौर पर इस हमले की जिम्मेदारी ली है।
नई गाड़ी करेंगे इंपोर्ट
बिश्नोई लंबे समय से सलमान को निशाना बना रहे हैं। अब लॉरेंस बिश्नोई गैंग से मौत की धमकियों के बीच अपनी सुरक्षा बढ़ाने के लिए सलमान ने हाल ही में करीब 2 करोड़ रुपये की कीमत की बुलेटप्रूफ निसान पैट्रोल एसयूवी इंपोर्ट की है।
दुबई से खरीदी जाएगी गाड़ी
इस SUV में बम अलर्ट इंडिकेटर, फायरप्रूफ ग्लास और प्राइवेसी बढ़ाने के लिए टिंटेड विंडो के साथ हाई-टेक सुरक्षा सुविधाएं हैं। यह दूसरी बुलेटप्रूफ गाड़ी है, जिसे उन्होंने दुबई से खरीदा है। 58 साल के एक्टर अपनी सुरक्षा के लिए स्पेशली इस बुलेटप्रूफ एसयूवी में ट्रैवल करते हैं।
इसके अलावा, बिश्नोई गैंग के सदस्यों ने अप्रैल में एक्टर के बांद्रा वाले घर के बाहर भी गोलीबारी की थी। इस बीच, नवी मुंबई पुलिस ने गुरुवार को बिश्नोई गैंग के जून में सलमान खान की हत्या की साजिश का पर्दाफाश किया और उसके एक शूटर को गिरफ्तार किया, जिसकी पहचान हरियाणा के पानीपत के सुखबीर सिंह के रूप में हुई।
Salman Khan को मिली धमकी
मुंबई ट्रैफिक पुलिस को बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान से 5 करोड़ रुपये की मांग करने वाला एक धमकी भरा संदेश मिला, जिसके बाद क्राइम ब्रांच ने जांच शुरू कर दी है, एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया। सलमान ने बिग बॉस 18 के अगले सीजन की शूटिंग फिर से शुरू कर दी है।


Click it and Unblock the Notifications