7 हजार दिहाड़ी मजदूरों की मदद करेंगे सुपरस्टार सलमान खान- सीधे खाते में फंड ट्रांसफर
कोरोना के खिलाफ इस जंग में बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान दिल खोलकर अपना योगदान दे रहे हैं। लॉकडाउन में सलमान खान ने फिल्म इंडस्ट्री के 25 हजार दिहाड़ी मजदूरों की जिम्मेदारी उठाई है। कुछ दिनों पहले सलमान ने सभी मजदूरों के अकाउंट में 3 हजार का फंड ट्रांसफर किया था। वहीं, अब ताजा खबर की मानें तो सलमान के पास और 7 हजार मजदूरों की लिस्ट आई है, जिसे वो फंड देने वाले हैं।
इंडिया टीवी के एक रिपोर्ट के मुताबिक, FWICE के प्रेसिडेंट ने बताया कि सलमान को पहले 23 हजार मजदूरों की लिस्ट भेजी गई थी। जिसने अकाउंट में एक्टर ने 3 हजार ट्रांसफर किया। सलमान इंस्टॉलमेंट में पैसे डालेंगे ताकि इसका गलत इस्तेमाल नहीं हो सके। इस दान के लिए हम सलमान खान से बहुत शुक्रगुजार हैं।

वहीं, सलमान खान के मैनेजर ने कहा कि हमें फेडरेशन की ओर से और 7 हजार मजदूरों की लिस्ट आई है, जिनके अकाउंट में जल्द ही पैसे ट्रांसफर कर दिये जाएंगे। बता दें, सलमान खान के अलावा भी कई कलाकार इस दिशा में योगदान दे रहे हैं।
यहां जानें लॉकडाउन में क्या कर रहे हैं सलमान खान-


Click it and Unblock the Notifications