सलमान की अंतिम के लुक टेस्ट, ऐसा होगा किरदार, जानिए डीटेल्स
सलमान खान और उनकी बहन अर्पिता खान शर्मा के पति आयुष शर्मा एक साथ एक फिल्म में नज़र आने वाले हैं। फिल्म का नाम है अंतिम और इसे महेश मांजरेकर डायरेक्ट करने वाले हैं। फिल्म का काम 15 नवंबर से शुरू हो जाएगा और उससे पहले फिल्म से सलमान खान के लुक फाईनल करने हैं।
फिल्म में सलमान खान एक पुलिस ऑफिसर की भूमिका में दिखाई देंगे और माना जा रहा है कि ये एक सिख पुलिस ऑफिसर की भूमिका होगी। फिल्म में सलमान के लिए दो लुक शॉर्टलिस्ट किए गए हैं जिनमें से एक फाईनल होगा।

गौरतलब है कि ये फिल्म पहले अभिराज मीनावाला डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म का नाम था गन्स ऑफ नॉर्थ। फिल्म एक मराठी फिल्म मुलशी पैटर्न की रीमेक है। और अब इसे सलमान खान के दोस्त महेश मांजरेकर डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म में आयुष एक गैंगस्टर और सलमान एक पुलिस ऑफिसर की भूमिका में हैं।
फिल्म के लिए सलमान को स्टाईल करेंगे एशली रिबेलो और अलवीरा अग्निहोत्री और फिल्म हिंदी, तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और उड़िया में रिलीज़ होने वाली है। अब देखना है कि फिल्म से सलमान का क्या लुक फाईनल होता है और इस बार उनकी एंट्री कैसै प्लान की जाती है।


Click it and Unblock the Notifications
