Bigg Boss 16 फिनाले में सलमान खान फैंस को देंगे एक तगड़ा सरप्राइज? हिमेश रेशमिया- पलक मुच्छल ने दिया बड़ा हिंट

salman-khan-to-give-a-big-surprise-to-fans-in-bigg-boss-16-finale-himesh-reshammiya-gave-a-big-hint

Bigg Boss 16 Finale: सलमान खान की बहुप्रतीक्षित ईद रिलीज 'किसी का भाई किसी की जान' के पहले गाने 'नैयो लगदा' के टीजर को फैन्स का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। गाने के टीजर को लेकर सोशल मीडिया पर भी काफी हलचल है। इस गाने के टीजर में सलमान खान और पूजा हेगड़े की बीच आकर्षक केमिस्ट्री दिखाई गई है। वहीं, कश्मीर और लद्दाख जैसे लोकेशंस की खूबसूरती को भी मिस नही किया जा सकता है।

सलमान खान के इस गाने को हिमेश रेशमिया कंपोज किया है और इसके लीरिक्स शब्बीर अहमद और कमाल खान के हैं। वहीं पलक मुच्छल ने गाने को अपनी आवाज दी हैं।

हाल ही में गाने के कंपोजर हिमेश रेशमिया ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में दर्शकों को एक हिंट देते हुए 'बिग' सॉन्ग लॉन्च के बारे में बताया, जिससे गाने को लेकर हर तरफ ये अफवाह तेज हो गई कि ये गाना बिग बॉफ 16 के फिनाले में लॉन्च किया जाएगा। लिहाजा, इसे लेकर फैन्स की एक्साइटमेंट भी एक अलग ही लेवल पर पहुंच चुकी है। हिमेश ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, "@BEINGSALMANKHAN ❤️❤️❤️ वास्तव में कल के लिए उत्साहित हूं, कल रात भाईजान द्वारा कुछ स्पेशल तरीके से लॉन्च होगा #NaiyoLagda.. हिंट: यह बड़ा होने वाला है #KisiKaBhaiKisiKiJaan"

इसके बाद, पलक मुच्छल ने भी एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें वह गाने का म्यूजिक गुनगुनाते हुए गाने की लॉन्च को लेकर अपनी एक्साइटमेंट जाहिर करती है और कहती हैं, "सलमान खान की फिल्म से मेरा लेटेस्ट गाना नैयो लगदा आज शाम को रिलीज हो रहा है, मैं बहुत उत्साहित हूं। और बॉस यह बहुत बड़ा होने वाला है"।

इस अपडेट ने सलमान के सभी फैन्स को बेहद खुश कर दिया। और ये खबर आग की तरह पूरे सोशल मीडिया पर फैल गई है। इस सॉन्ग लॉन्च को लेकर सलमान के फैन्स की एक्साइटमेंट काफी हाई है और जिसे उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर जाहिर किया है। एक बिग सलमान फैन ने पोस्ट किया,

सलमा खान द्वारा निर्मित, सलमान खान फिल्म्स प्रोडक्शन की "किसी का भाई किसी की जान" फरहाद सामजी द्वारा निर्देशित है। फिल्म में सलमान खान, वेंकटेश दग्गुबाती, पूजा हेगड़े, जगपति बाबू, भूमिका चावला, विजेंदर सिंह, अभिमन्यु सिंह, राघव जुयाल, सिद्धार्थ निगम, जस्सी गिल, शहनाज गिल, पलक तिवारी और विनाली भटनागर हैं। यह एक्शन, कॉमेडी, ड्रामा और रोमांस से भरपूर होगी। ये फिल्म ईद 2023 पर रिलीज होने वाली है और यह दुनिया भर में ज़ी स्टूडियोज की रिलीज़ होगी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X