बैक टू बैक एक्शन फिल्मों के बाद, अब सलमान खान करेंगे कॉमेडी, तैयारी शुरु! यहां जानें डिटेल्स
सलमान खान के करियर को देखा जाए तो वो कई सफल कॉमेडी फिल्मों का हिस्सा रहे हैं। अंदाज अपना अपना, बीवी नंबर वन, मैंने प्यार क्यों किया, जुड़वा, नो एंट्री, पार्टनर आदि.. फैंस को उनकी कॉमिड टाइमिंग भी पसंद है। लेकिन पिछले कुछ सालों से सलमान कॉमेडी फिल्मों से काफी दूर दिखे रहे हैं।
सलमान खान बैक टू बैक एक्शन फिल्में करते नजर आ रहे हैं। रेस 3, दबंग, राधे जैसी फिल्मों के बाद एक्टर की आने वाली फिल्मों में भी सभी एक्शन कहानियां शामिल हैं। ऐसे में लंबे समय से सलमान खान एक कॉमेडी फिल्म करना चाह रहे थे और अब जाकर उनकी तलाश खत्म हुई है।

पिंकविला के रिपोर्ट की मानें तो एक्टर ने निर्देशक अनीस बज्मी से हाथ मिलाया है और साल 2022 में ये फिल्म फ्लोर पर आ जाएगी। ये पूरी तरह से एक कॉमेडी फिल्म होगी।
सूत्रों की मानें तो सलमान खान सही स्क्रिप्ट की तलाश में थे, ऐसे में अनीस बज्मी की ये एंटरटेनर उनके रास्ते में आई। पिछले एक महीने से एक्टर निर्माता- निर्देशक से संपर्क में हैं।सलमान टाइगर 3, भाईजान जैसी अपनी फिल्मों को पूरा करने के बाद इस कॉमेडी फिल्म पर काम शुरु कर देंगे।

प्रेम की भूमिका के लिए तैयार
सलमान और अनीस बज्मी इससे पहले नो एंट्री और रेडी में साथ काम कर चुके हैं, दोनों ही बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट साबित हुई थीं। दो पारिवारिक मनोरंजन करने वालों की तरह, सलमान आगामी फिल्म में भी प्रेम की भूमिका निभाएंगे। फिलहाल स्क्रिप्ट पर काम जारी है।

टाइगर 3 के बाद साइन करेंगे फिल्म
रिपोर्ट के अनुसार, जब सलमान टाइगर 3 के ओवरसीज शेड्यूल से लौटेंगे तो इस फिल्म की कागजी कार्रवाई और अन्य पहलूओं पर काम होगा। तब तक, स्क्रिप्ट भी लॉक हो जाएगी।

टाइगर 3
बता दें, टाइगर 3 की टीम इस सप्ताह 40 दिनों के ओवरसीज शेड्यूल के लिए रवाना होगी। वे तुर्की, रूस और अन्य यूरोपीय देशों में शूटिंग करेंगे। इस फिल्म में सलमान खान और कैटरीना कैफ होंगे।

साजिद नाडियाडवाला की 'भाईजान'
साजिद नाडियाडवाला के बैनर तले बन रही फिल्म 'भाईजान' की शूटिंग नवंबर महीने से भारत में ही शुरु कर दी जाएगी। इस बीच सलमान टाइगर 3 की शूटिंग खत्म करेंगे। इस फिल्म में सलमान खान के साथ दिखेंगी पूजा हेगड़े।

सलमान खान की आने वाली फिल्में
सलमान खान के पास फिलहाल चार फिल्में शेड्यूल हैं - भाईजान, टाइगर 3, अंतिम और किक 2.. ये सभी फिल्में 2021 और 2022 तक रिलीज होने की संभावना है।

नहीं है नो एंट्री की सीक्वल
लंबे समय से 'नो एंट्री' के सीक्वल 'नो एंट्री में एंट्री' को लेकर खबरें चल रही हैं। लेकिन बता दें, फिलहाल अनीस बज्मी और सलमान खान जिस फिल्म पर काम शुरु करने वाले हैं, वो सीक्वल नहीं है।


Click it and Unblock the Notifications