काला हिरण केस : कोर्ट ने सलमान खान के साथ इन्हें भी कोर्ट में बुलाया

जोधपुर कोर्ट ने काला हिरण मामले में सलमान खान के साथ सैफ अली खान, सोनाली बेंद्रे, तब्बू और नीलम को 25 जनवरी को कोर्ट में बुलााया है।

By Shivani Verma

काला हिरण मामले में जोधपुर कोर्ट ने सलमान खान के साथ-साथ सोनाली बेंद्रे, सैफ अली खान, तब्बू और नीलम को 25 जनवरी को कोर्ट में पेश होने के आदेश दिए हैं। इससे पहले जोधपुर कोर्ट 18 जनवरी को सलमान पर लगे आर्म्स एक्ट पर अपना फैसला सुनाएगी।

salman-khan-to-be-present-on-25-january-jodhpur-court-black-buck-case

अदालत में सभी गवाहों के बयान के बाद मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट दलपत सिंह ने ये निर्देश दिया है। पूरा मामला 1998 का राजस्थान के कांकनी गांव का है। इसमें सलमान खान के साथ-साथ सैफ अली खान, सोनाली बेंद्रे, तब्बू और नीलम को सह-आरोपी हैं।

इस साल तीन धमाके ला रही हैं शबाना अाज़मी..बेहद अलग

आपको बता दें कि सलमान खान पर फिल्म हम साथ साथ हैं के दौरान काला हिरण का शिकार करने के आरोप हैं। इसकी सुनवाई भी अब अंतिम चरण में पहुंच गई है। इसमें 25 जनवरी को मुलजिमों यानि सलमान, सैफ, तब्बू, नीलम और सोनाली बेन्द्रे के बयान होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X