Bholaa Sequel में होगी सलमान खान की एंट्री? मेकर्स ने कर डाले कुछ बड़े ऐलान!

Salman Khan In Bholaa Sequel? सुपरस्टार अजय देवगन की धमाकेदार फिल्म भोला अभी रिलीज भी नहीं हो पाई है कि इस फिल्म के सीक्वल की खबर सामने आ गई है। इसके लिए सलमान खान का नाम सामने आ रहे है लेकिन आधिकारिक ऐलान का इंतजार है। भोला को खुद अजय देवगन ने निर्देशित किया है लेकिन मेकर्स ने कुछ ऐसा कहा है जो कि चर्चा का विषय है। मेकर्स ने कहा कि, 'भोला के सीक्वल के लिए अजय देवगन द्वारा सलमान खान को अप्रोच करने की खबरें मीडिया में आ रही हैं।'
इसके अलावा उनका कहना था कि, 'सलमान खान और अजय देवगन के बीच अच्छा तालमेल है और दोनों करीबी दोस्त हैं, हालांकि, भोला के सीक्वल के लिए अजय ने उनसे संपर्क नहीं किया है।
फिलहाल अजय सर अपनी निर्देशित फिल्म भोला के पोस्ट प्रोडक्शन में व्यस्त हैं।' बता दें कि अजय देवगन की तरफ से इसको लेकर किसी तरह का रिेएक्शन सामने नहीं आया है।
अजय देवगन की इस फिल्म को लेकर चर्चा थी और इस फिल्म का टीजर सुपरस्टार ने रिलीज किया है। टीजर के सामने आने के बाद इतना जरूर कह सकते हैं कि अजय देवगन एक बड़ा धमाका करने के लिए आ रहे हैं।
भोला उनका खास प्रोजेक्ट है और उसके लिए उन्होने कड़ी मेहनत की है। सोशल मीडिया पर अजय देवगन के फैंस इस फिल्म को लेकर चियर कर रहे हैं और रिलीज का इंतजार कर रहे हैँ। इस फिल्म के अलावा अजय देवगन कई प्रोजेक्ट्स को लेकर बिजी हैं। आखिरी बार उनको फिल्म थैंक गॉड में देखा गया था।


Click it and Unblock the Notifications











