..................... Salman Khan to announce his next film release date on his birthday? - Hindi Filmibeat

सलमान खान की दबंग 3 और इंशाअल्लाह- इस दिन होगी रिलीज डेट की घोषणा!

2019 ईद को अली अब्बास जफर के निर्देशन में बन रही सलमान खान की फिल्म 'भारत' रिलीज हो रही है। लेकिन उसके बाद सलमान की किसी फिल्म की अब तक आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। जबकि आने वाली फिल्मों की लिस्ट में 6 फिल्में हैं, फिर भी किसी का रिलीज डेट फाइनल नहीं किया गया है।

ठग्स ऑफ हिंदोस्तान में तीनों सुपरस्टार्स का धमाकेदार 'जंगल डांस'

सूत्रों की मानें तो सलमान खान अपनी आने वाली दो फिल्मों के रिलीज डेट की घोषणा अपने जन्मदिन के मौके पर करने वाले हैं। यानि की 27 दिसंबर को सलमान फैंस को खास सरप्राइज देने वाले हैं। बता दें, सलमान खान की आने वाली दो फिल्में हैं- दबंग 3 और संजय लीला भंसाली की इंशाअल्लाह। देखना दिलचस्प होगा कि भारत के बाद सलमान की कौन सी फिल्म पहले रिलीज होती है।

Salman Khan

जहां दबंग 3 लंबे समय से टलती आ रही है.. उम्मीद है कि 2019 अंत तक फिल्म को रिलीज कर दिया जाएगा। जबकि ईंशाअल्लाह के लिए 2020 ईद लॉक किया जाएगा। आखिर लंबे समय के बाद संजय लीला भंसाली और सलमान की जोड़ी साथ आएगी। इससे पहले ये जोड़ी खामोशी, हम दिल दे चुके सनम और सांवरिया जैसी फिल्में दे चुकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X