..................... Salman Khan Tight police security outside Galaxy Apartment after Baba Siddique demise - Hindi Filmibeat

Baba Siddique के बाद अब Salman Khan पर मंडरा रहा है खतरा! गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर पुलिस की टाइट सिक्योरिटी

Salman Khan

Salman Khan Galaxy Apartment security Tight: नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी का 12 अक्टूबर को इंतकाल हो गया। जी हां, इस दुखद खबर को जैसे ही उनके करीबी दोस्त और परिवार ने सुना उनके तो होश ही उड़ गए। फिल्मी सितारे तो देर रात तक बाबा सिद्दीकी की एक झलक देखने के लिए अस्पताल में रुके। वहीं सलमान खान तो बिग बॉस की शूटिंग तक बीच में छोड़कर अस्पताल की ओर भागे।

सलमान खान को अस्पताल आने से रोका गया
सलमान खान जैसे ही अस्पताल आए पहले तो उन्हें वहां आने से रोका गया, लेकिन जैसे तैसे वह अंदर गए और वह बाहर आए उनकी आंखें नम दिखीं। कार में बैठकर भी सलमान खान रोते नजर आए थे। इसी बीच पुलिस ने सलमान को हिदायत दी है कि वह अस्पताल ना आएं और हो सके तो घर पर ही रहें। पुलिस ने यह हिदायत सलमान खान को सिक्योरिटी की वजह से दी है।

गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर सिक्योरिटी टाइट
बता दें कि बाबा सिद्दीकी के निधन के बाद समलान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर सिक्योरिटी टाइट कर दी गई है। क्योंकि हाल ही में बाबा सिद्दीकी के मौत के आरोपियों ने यह कबूल किया है कि वह लॉरेंस बिश्नोई के ग्रुप के लोग हैं। हालांकि अभी तक ना तो लॉरेंस बिश्नोई ने इसकी जिम्मेदारी ली है और ना ही पुलिस ने आरोपियों के इस बयान की पुष्टी की है।

पुलिस ने सलमान खान को दी सलाह
लेकिन इस घटना के बाद सलमान खान को पुलिस घर में रहने की सलाह दे रही है। हाल ही में सलमान खान के घर की कुछ झलकियां देखने को मिल रही हैं जहां पुलिस अलग-अलग जगाहों पर तैनात की गई है।

बाबा सिद्दीकी को मिली थी जान से मारने की धमकी
बाबा सिद्दीकी को 15 दिन पहले जान से मारने की धमकी मिली थी। वहीं अप्रैल में सलमान खान के घर से बाहर भी हादसा हुआ था। खान के घर के बाहर लॉरेंस बिश्नोई द्वारा भेजे गए लोगों ने सुबह 5:30 बजे फायरिंग की गई थी। इस घटना के बाद से अब पुलिस लॉरेंस बिश्नोई की गैंग को सस्पेक्ट मानती हुई चल रही है और एक्टर की सुरक्षा का खास ध्यान रख रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X