#JustIn: टल गया 2017 का सबसे बड़ा क्लैश - टाईगर ज़िंदा है Vs दत्त बायोपिक

इस साल का सबसे बड़ा क्लैश है सलमान खान की टाईगर ज़िंदा है और रणबीर कपूर की दत्त बायोपिक का। लेकिन अब ये क्लैश टल चुका है औऱ रणबीर कपूर की दत्त बायोपिक आगे बढ़ चुकी है।

रणबीर कपूर और सलमान खान का क्लैश इस साल का सबसे ज़्यादा दिलचस्प क्लैश था जो कि अब नहीं हो रहा है। एक तरफ सलमान और रणबीर की पर्सनल ईक्वेशन और ऊपर से कैटरीना कैफ और रणबीर कपूर का ब्रेकअप।

इन सब बातों की वजह से ये क्लैश काफी दिलचस्प हो चुका था। और जिस तरह की तस्वीरें दत्त बायोपिक की शूटिंग के दौरान आईं ये तय था कि रणबीर सलमान को कड़ी टक्कर देंगे।

salman-khan-tiger-zinda-hai-ranbir-kapoor-s-dutt-biopic-clash-averted

लेकिन फिलहाल दोनों ही फिल्मों ने ये महाक्लैश बचा लिया है और दत्त बायोपिक 2018 के लिए टाल दी गई है। यानि कि अब सलमान खान 2017 के दिसंबर में अकेले धमाका करेंगे।

ये सलमान खान का इस साल का दूसरा धमाका होगा। इस साल सबकी नज़रें सलमान खान के बॉक्स ऑफिस पर हैं। क्योंकि सलमान खान इस साल बड़ा ही दिलचस्प रिकॉर्ड बनाएंगे।

लेकिन ये रिकॉर्ड बनाने के लिए कम से कम सलमान खान को बाहुबली की हिंदी की कमाई को पछाड़ना होगा जो दंगल को पछाड़ चुकी है और केवल हिंदी में 492 करोड़ कमा चुकी है।

ऐसे में सलमान खान को टाईगर या ट्यूबलाइट में से किसी फिल्म से तो ये रिकॉर्ड तोड़ना ही पड़ेगा। जिसके बाद सलमान खान अपनी टॉप लिस्ट में बदलाव कर लेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X