टाईगर जिंदा है VS बाहुबली 2.. ओपनिंग के साथ हो जाएगा 'ब्लॉकबस्टर' फैसला!
Recommended Video

इस बात में कोई शक नहीं है कि सलमान खान की आने वाली फिल्म टाईगर ज़िंदा है साल 2017 की सबसे बड़ी फिल्म है। फैंस भी फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं। कोई शक नहीं कि इसका नतीजा फिल्म की ओपनिंग पर देखने को मिलेगा।
लेकिन सवाल है.. क्या टाईगर जिंदा है ओपनिंग के साथ बाहुबली 2 को पीछे कर पाएगी! ट्रेड पंडितों की मानें तो फिल्म ब्लॉकबस्टर होगी.. लेकिन ओपनिंग में यह बाहुबली 2 को पीछे कर पाएगी या नहीं.. इस पर सवाल बना हुआ है।

बता दें, बाहुबली 2 इस साल की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म है। फिल्म को लेकर इतना धमाकेदार क्रेज था कि फिल्म ने 41 करोड़ का कलेक्शन कर लिया। हालांकि टाईगर जिंदा है को लेकर काफी हंगामा है.. लेकिन फिल्म की ओपनिंग 35 के आसपास ही बताई जा रही है.
फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरु हो चुकी है और कई शहरों में सिंगल थियेटर्स हाउसफुल भी हो चुके हैं। कोई शक नहीं कि सलमान फैंस फिल्म का फर्स्ट डे फर्स्ट शो नहीं छोड़ना चाहते।


Click it and Unblock the Notifications