1st Day 1st Show: 'टाईगर जिंदा है' की जबरदस्त ओपनिंग.. ब्लॉकबस्टर है फिल्म!
Recommended Video

'टाईगर जिंदा है' सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है और बता दें फिल्म ने काफी अच्छी शुरुआत की है। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की शुरूआत, औसत से अच्छी है। सुबह के शो की ऑक्यूपेंसी रिपोर्ट देखें तो वो 80-85 प्रतिशत के बीच में है। लिहाजा, अच्छी कमाई की उम्मीद की जा सकती है।
वहीं, शाम तक यह प्रतिशत और भी बढ़ने की उम्मीद है। फिल्म को क्रिमसम के समय रिलीज होने का फायदा जरूर मिलेगा क्योंकि कई जगहों पर छुट्टी भी है। वहीं शनिवार, रविवार और सोमवार (क्रिसमस) को ताबड़तोड़ कलेक्शन की उम्मीद है।

टाईगर जिंदा है एक फैमिली फिल्म है.. जिसे क्रिसमस पर लोग देखना पसंद करते हैं। बॉक्स ऑफिस की बात करें तो फिल्म की ओपनिंग काफी तगड़ी होने वाली है। ट्रेड पंडितों की मानें तो फिल्म 35 करोड़ तक की ओपनिंग देगी।
वहीं, यह माना जा रहा है कि यह इस साल अब तक की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म बन जाएगी। बता दें, इस साल की सबसे ज्यादा कमाने वाली बॉलीवुड फिल्म अब तक रोहित शेट्टी की गोलमाल अगेन (206 करोड़) ही है.. जो कि अक्टूबर में रिलीज हुई थी।


Click it and Unblock the Notifications