किक 2 के कारण सलमान की 'टाइगर जिंदा है' 3 को लगेगा जोरदार झटका, बुरी खबर!
सलमान खान और कैटरीना कैफ के करियर की सबसे बड़ी हिट टाइगर जिंदा है। इस फिल्म के पहले भाग ने बॅाक्स ऑफिस पर 186 करोड़ की कमाई की। ये फिल्म 2012 में रिलीज हुई। इसके बाद टाइगर जिंदा है 2017 में रिलीज हुई। इस फिल्म ने रिकॅार्ड तोड़ते हुए लगभग 339 करोड़ की कमाई की।
हाल ही में ये खबर आयी थी कि अली अब्बास जफर भारत के बाद अब टाइगर जिंदा है के भाग 3 पर काम कर रहे हैं। वह इस फिल्म को जनवरी 2020 से बनाने की प्लानिंग करने वाले थे। लेकिन अब उनकी प्लानिंग को किक मिल गई है। भारत फिल्म के प्रमोशन के दौरान अली अब्बास जफर ने कहा ता कि इस फ्रेंचाइजी का अगला पार्ट जल्द बनेगा।

इस फिल्म की कहानी पर काम शुरू नहीं किया गया है। अब ऐसी खबर आ रही है कि टाइगर जिंदा है के लिए फैंस को लंबा इंतजार करना पड़ सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सलमान अगले साल किक 2 और वेटरन रीमेक में बिजी रहेंगे।
इसके साथ अली अब्बास जफर भी अपने अन्य प्रोजेक्ट पर काम करेंगे। मुमकिन है कि 2020 की जगह अब 2021 में टाइगर जिंदा है के पार्ट 3 पर काम शुरू हो। यही वजह है कि इस फिल्म के लिए अभी दो साल का इंतजार करना पड़ सकता है।
बहरहाल, चलिए आपको बताते हैं कि इन सभी फिल्मों के पार्ट 2 जल्द आने वाले हैं। जो कि एक से बढ़कर एक है..


Click it and Unblock the Notifications











