सलमान खान और टाइगर श्रॉफ है बॉलीवुड के सबसे फिट अभिनेता, खुलकर बोली जैकलिन
बॉलीवुड में सलमान खान ने बॉडी बनाना शुरु किया था और उसके बाद इस आदत को सभी ने फॉलो करना शुरु किया था। इसमें कोई दो राय नहीं ही सलमान ने इस तरह से एक नई क्रांति की शुरुआत की थी और उसके बाद एक्टर फिल्मों में आने से पहले बॉडी बनाते है। हाल ही मे रेस 3 की एक्ट्रेस जैकलिन फर्नांडिज ने कहा कि बॉलीवुड में सलमान खान और टाइगर श्रॉफ सबसे फिट अभिनेता है।
टाइगर के बारे में भला कौन नहीं जानता है कि वो कितने फिट है और कई तरह से अपने शरीर को फिट बनाते है और काफी मेहनत भी करते है। हाल ही मे रिलीज हुई उनकी फिल्म बागी 2 में आपने टाइगर की फिटनेस तो देख ही लगी होगी।

इसके अलावा सलमान खान तो अब उम्र के उस पड़ाव में है जब लोग मेहनत करना बंद कर देते है। हालिया रिलीज सलमान खान की फिल्म टाइगर जिंदा है में सलमान खान ने शर्ट उतारी तो लोग उनकी फिटनेस के फैन हो गए थे।
यही कारण है कि जैकलिन ने ये बात बोल दी। बता दें कि सलमान खान और टाइगर श्रॉफ दोनो के साथ जैकलिन ने फिल्म की है। सलमान खान के साथ जैकी फिल्म किक में साथ नजर आई थी और अब वो फिल्म रेस 3 में नजर आने वाली है।
टाइगर श्रॉफ के साथ उन्होने फिल्म फ्लाइंट जट में अभिनय किया है। इसमें कोई दो राय नहीं है कि जैकी दोनो ही स्टार्स के बारे में काफी कुछ जानती है और उनके साथ काफी समय भी गुजारती है।
इस समय फिल्म रेस 3 के लिए जैकलिन फर्नांडिज शूटिंग कर रही है और एक बार फिर से वो रेस सीरीज का हिस्सा बनने वाली है। इसके पहले भी वो रेस 2 में नजर आ चुकी है।
बता दे कि इस सीरीज में सलमान खान पहली बार काम करने जा रहे है और वो फिल्म में लीड यानि निगेटिव रोल में नजर आने वाले है। इस रोल को अभी तक सैफ अली खान निभाते रहे है।
इसके अलावा दूसरे सबसे फिट अभिनेता टाइगर श्रॉफ भी अपनी अगली फिल्म की शूटिंग में बिजी हो चुके हैष बता दें कि वो भी स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 में नजर आने वाले है।
इस फिल्म को करण जौहर डायरेक्ट कर रहे है। फिल्म रेस की बात करें तो इस फिल्म को रेमो डिसूजा निर्देशित कर रहे है और फिल्म का ट्रेलर काफी जल्द रिलीज होने वाला है।


Click it and Unblock the Notifications











