..................... Salman Khan Tiger 3 shoot actor stopped by cisf officer on airport video viral। सलमान खान टाइगर 3 शूट, सीआईएसएफ ऑफिसर ने सलमान को एयरपोर्ट पर रोका, वीडियो वायरल - Hindi Filmibeat

ऑफिसर ने एयरपोर्ट के गेट पर सलमान को रोका, Video देख लोगों ने बोला- यूनिफॉर्म की ताकत को सलाम

फिल्म टाइगर 3 की शूटिंग को लेकर सलमान खान और कैटरीना कैफ रवाना हो चुके हैं। दो महीने लगातार सलमान खान और कैटरीना कैफ टाइगर 3 की शूटिंग पूरी करेंगे जो कि कई इंटरनेशनल लोकेशन पर होने वाली है। 20 अगस्त यानी कि आज सुबह ही सलमान खान और कैटरीना कैफ इंटरनेशनल शेड्यूल के लिए रूस चले गए है।

एयरपोर्ट पर सलमान और कैटरीना की तस्वीरें और वीडियो भी सामने आए हैं। जहां पर एयरपोर्ट पर एंट्री करते समय एक सीआईएसएफ के अफसर ने सलमान को एयरपोर्ट के भीतर जाने से रोका।जिस अंदाज से CISF जवान ने सलमान खान को रोका उसे देखने के बाद यूजर्स ने जमकर तारीफ की है।

salman khan,

सबसे पहले सलमान खान को गाड़ी से उतरता हुआ देखकर फोटोग्राफर्स ने सलमान को फोटो के लिए पोज देने के लिए बोला। लेकिन सलमान खान ने फोटो के लिए पोज देते हुए आगे बढ़ गए। जैसे ही एयरपोर्ट पर एक ऑफिसर ने उन्हें सिक्योरिटी चेक के लिए रोका तो सलमान खान भी खड़े हो गए।

यूजर्स ने CISF जवान के काम की तारीफ

यूजर्स ने CISF जवान के काम की तारीफ

फोटोग्राफर्स की चारों तरफ से आ रही आवाज के बीच सीआईएसएफ ने जिस तरह अपना काम इतने बड़े सुपरस्टार के सामने निभाया उसकी तारीफ लोग वीडियो को देखने के बाद कर रहे हैं। सेलिब्रेटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने इस वीडियो को पोस्ट किया है। जिस पर यूजर्स ने CISF जवान के काम की तारीफ की है। लोग बोल रहे हैं कि इसे कहते हैं सही तरीके से अपनी ड्यूटी को निभाना।

सलमान खान का टाइगर 3 लुक

सलमान खान का टाइगर 3 लुक

ड्यूटी करने के लिए यूजर्स ने सीआईएसएफ जवान को सेल्यूट किया है। इस वीडियो में सलमान खान ने ब्लैक टीशर्ट के साथ ब्लू डेनिम और रेड शूज पहन रखा है। सलमान खान का ये टाइगर 3 लुक है। सलमान ने शूटिंग से पहले अपनी बॅाडी पर काफी काम किया है। सलमान खान के जिम की वीडियो भी कुछ दिन पहले सामने आयी थी। बता दें कि सलमान खान ने मुंबई में भी टाइगर 3 के हिस्से की कुछ शूटिंग पूरी की। जहां पर सलमान खान के साथ टाइगर 3 के लिए शाहरुख खान ने अपनी शूटिंग पूरी कर ली है।

टाइगर 3 सलमान खान -कैटरीना कैफ और इमरान हाशमी

टाइगर 3 सलमान खान -कैटरीना कैफ और इमरान हाशमी

इमरान हाशमी टाइगर 3 में विलेन की भूमिका में हैं। टाइगर 3 में सबसे अधिक नजर सलमान और इमरान हाशमी पर होगी। एक रिपोर्ट अनुसार इमरान हाशमी पाकिस्तानी एजेंट की भूमिका में होंगे। इस किरदार के लिए इमरान हाशमी अपनी बॅाडी और एब्स पर काम किया है। सलमान और इमरान के बीच एक्शन सीन देखने को मिलेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X