Tiger 3 में सलमान से फाइट करेंगे 1 नहीं कई इमरान हाशमी, एंट्री पर करोड़ों खर्च, बनाई खतरनाक बॉडी!
सलमान खान की टाइगर 3 इस बार और फिर दिलचस्प और एक्शन से लबरेज होने वाली है। इसकी एक वजह इमरान हाशमी भी हैं। सलमान खान और कैटरीना कैफ ने टाइगर 3 के लिए अपनी फिटनेस और एक्शन सीन के लिए खुद की बॅाडी को तैयार कर रहे हैं। वहीं इसके साथ इमरान हाशमी ने अपनी लेटेस्ट जिम फोटो से टाइगर 3 के फैंस को चौका दिया है।
टाइगर 3 में बॅालीवुड का सबसे खतरनाक विलेन बनने के लिए इमरान हाशमी ने पूरे कोरोना महामारी के दौरान यानी कि दो साल से मेहनत किए जा रहे हैं। जिसका नतीजा अब देखने को मिल रहा है। इमरान हाशमी ने अपने इंस्टाग्राम पर जिम की फोटो शेयर की है।

जिसे देखने के बाद ये कह पाना मुश्किल है कि क्या ये वहीं इमराम हाशमी है जो अपनी रोमांटिक इमेज के लिए लोकप्रिय हैं। टाइगर 3 इमरान हाशमी के करियर को पूरी तरह से यू टर्न देने वाली है। पहले भी ये रिपोर्ट सामने आयी है कि इमरान हाशमी और सलमान खान के बीच टाइगर 3 में शर्टलेस एक्शन सीन और फाइट देखने को मिलेगा।

टाइगर 3 में इमरान हाशमी का कई लुक, कई किरदार
इमरान हाशमी टाइगर 3 में एक नहीं बल्कि कई लुक में दिखने वाले हैं। मिड डे की रिपोर्ट अनुसार टाइगर 3 में इमरान हाशमी एक से बढ़कर एक अलग तरह के लुक में नजर आयेंगे। इस एक्शन जासूसी फिल्म में इमरान हाशमी का विलेन लुक लार्जर देन लाइफ होगा। इमरान हाशमी पहली बार सलमान खान के साथ स्क्रीन साझा कर रहे हैं वो भी विलेन के तौर पर। मिली जानकारी के अनुसार इमरान हाशमी का किरदार इस तरह से लिखा गया और स्क्रीन पर पेश किया जाएगा कि दर्शक लंबे समय तक इस विलेन को याद रखेंगे।

इमरान हाशमी की टाइगर 3 एंट्री पर करोड़ों का खर्च
स्क्रीन पर सलमान खान और इमरान हाशमी एक दूसरे को बराबर से टक्कर देते हुए नजर आयेंगे। इमरान खान की एंट्री और उनके निजी एक्शन सीन पर 10 करोड़ से अधिक खर्च किए जायेंगे। इमरान हाशमी का नया बॅाडी ट्रांसफॅार्मेशन में उनकी पूरी बॅाडी को देख ऐसा मालूम होता है कि एक टाइगर दूसरे टाइगर के साथ टाइगर 3 में एक्शन से लबरेज धमाका करने के लिए तैयार है। इमरान हाशमी एक से अधिक भूमिका निभाते हुए अलग-अलग लुक के साथ टाइगर 3 में कहानी में खेलते हुए नजर आयेंगे।यानी की एक नहीं कई इमरान हाशमी होंगे।

टाइगर 3 में सलमान खान का लुक
पेशेवर बॅाडी बिल्डर वरिंदर सिंह घुमन ने भी सलमान खान और इमरान हाशमी के साथ टाइगर 3 की शूटिंग शुरू कर दी है। एक्शन से भरे कुछ सीन्स की शूटिंग जारी हो गई है। हाल ही में सलमान खान और इमरान हाशमी के बीच एक इंटेस एक्शन सीन की शूटिंग की गई है। याद दिला दें कि कुछ दिन पहले इमरान हाशमी ने अपने एब्स के साथ भी एक फोटो शेयर की थी, वहीं सलमान खान ने भी कुछ दिन पहले एक वीडियो शेयर किया था, जहां पर वो जिम में टाइगर 3 की तैयारी कर रहे थे।

इमरान हाशमी टाइगर 3
इमरान हाशमी टाइगर 3 में पाकिस्तानी एजेंट की भूमिका में होंगे। इस फिल्म की शूटिंग 7 देशों में की जाएगी। तुर्की, अमेरिका, यूएई भी शामिल है। मुंबई में भी टाइगर 3 की शूटिंग की जाएगी।टाइगर 3 का निर्देशन मनीष शर्मा कर रहे हैं।जिसकी पूरी तैयारी होने के साथ शूटिंग का आगाज भी हो गया है।

टाइगर 3 के एक्शन पर इतने करोड़ का खर्च
निर्माता आदित्य चोपड़ा ने टाइगर 3 का बजट 350 करोड़ा का रखा है। ज्यादा तर पैसे एक्शन सीन्स और हाई शूटिंग लोकेशन पर खर्च किए जाने हैं। बता दें कि टाइगर जिंदा है बॅालीवुड की सबसे बड़ी फिल्मों के बीच तीसर नंबर पर है। इस फिल्म ने 339 करोड़ की कमाई की। टाइगर 3 की रिलीज का फैंस को इंतजार है।


Click it and Unblock the Notifications