Tiger 3 में कैटरीना कैफ- सलमान खान का खतरनाक कार सीक्वेंस एक्शन, जानिए पूरी डिटेल
कोरोना महामारी के लॅाकडाउन का उपयोग करते हुए कैटरीना कैफ और सलमान खान ने खुद को टाइगर 3 के लिए पूरी तरह से तैयार कर लिया। टाइगर 3 इस बार एक्शन के मामले में सारे रिकॅार्ड तोड़ने के लिए तैयार है। कैटरीना कैफ और सलमान खान ने टाइगर 3 की एक्सन सीन की शूटिंग विदेश के कई भिन्न लोकेशन पर कर रहे हैं।
इस बार की कहानी भी देश के बाहर सेट की गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सलमान खान और कैटरीना कैफ ने फिल्म के कुछ खास एक्सन सीन की शूटिंग कर ली है। जिसमें से एक कार चेस सीक्वेंस भी है।

सलमान खान और कैटरीना कैफ टाइगर 3 के रशिया के शेड्यूल को पूरा कर अब टर्की पहुंच गए हैं। एक वेबसाइट की रिपोर्ट अनुसार टर्की का शेड्यूल पूरा करके टाइगर 3 की पूरी टीम ऑस्ट्रिया जाएगी। कैटरीना कैफ ने टाइगर 3 के लिए सेंट पीटर्सबर्ग में कैटरीना कैफ और सलमान खान ने कार चेस सीक्वेंस की शूटिंग पूरी की गई।

कैटरीना कैफ टाइगर 3
कैटरीना ने इस सीन को इतने बखूबी किया कि हर कोई उनकी फिटनेस को देख हैरान हो गया। सेंट पीटसबर्ग में कैटरीना कैफ और सलमान खान ने 5 दिन का शेड्यूल पूरा कर लिया है। टाइगर 3 की शूटिंग इस्तांबुल में की जाएगी। इस बार सलमान खान के साथ यूलिया वंतूर भी सेट पर दिखाई दी हैं। ये तो पहले ही साफ हो गया है कि यशराज बैनर ने टाइगर 3 के लिए 350 करोड़ रुपए से अधिक का बजट रखा हुआ है। एक्शन सीन पर सबसे अधिक खर्च किए जाने की प्लानिंग है।

टाइगर 3 एक्शन सीन
फिल्म के सबसे अधिक एक्शन सीन्स को यूएई के करीब देशों में शूट करने की शुरुआत हो गई है। 8 महीने लगातार सलमान खान और कैटरीना कैफ इसकी शूटिंग करेंगे। टाइगर 3 का अधिक काम सलमान खान बिग बॅास 15 के साथ पूरा करेंगे। पहले और दूसरे भाग में कैटरीना कैफ के एक्शन के देखने के बाद टाइगर 3 में कहानी में कैटरनी कैफ के एक्सन सीन को अधिक बढ़ाया गया है।

टाइगर 3 का 300 करोड़ से अधिक बजट
गौरतलब है कि हिंदी सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्मों में 3 नंबर पर टाइगर जिंदा है शामिल है। इस फिल्म ने 339 करोड़ की कमाई की। साल 2022 के बीच में टाइगर 3 की शूटिंग की जाएगी। बताया जा रहा है कि सलमान खान और कैटरीना कैफ ने टाइगर 3 के लिए सबसे अधिक फीस चार्ज की है। जो कि बाकी की फिल्मों की तुलना में सबसे अधिक मानी जा रही है।


Click it and Unblock the Notifications