Tiger 3: सलमान खान की 'टाइगर 3' के सेट से वीडियो लीक, एक्शन सीन में इमरान हाशमी को देख फैंस हैरान

Tiger 3 scene leaked: पठान के बाद, अब यशराज बैनर की टाइगर 3 इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्म बन चुकी है। फैंस के बीच फिल्म को लेकर जबरदस्त है। सलमान खान, कैटरीना कैफ और इमरान हाशमी स्टारर ये एक्शन फिल्म दिवाली पर रिलीज होने वाली है। बहरहाल, फिल्म को लेकर फैंस के बीच बेसब्री अब और ज्यादा बढ़ चुकी है क्योंकि फिल्म के सेट से एक वीडियो वायरल हो रहा है, जहां इमरान हाशमी की बॉडी को देखकर फैंस हैरान हैं।
टाइगर 3 से सेट से ये वीडियो लीक हो गया है, जहां इमरान किसी एक्शन सीन की तैयारी करते दिख रहे हैं। कमरा चारों तरफ से धुएं से भरा हुआ है। वीडियो में इमरान की बॉडी जबरदस्त लग रही है। बता दें, इस फिल्म में इमरान निगेटिव भूमिका में नजर आएंगे। यानि की टाइगर 3 में सलमान खान और इमरान के बीच भिड़ंत देखने को मिलेगी।
कुछ ही दिनों पहले गदर 2 के सेट से भी एक वीडियो लीक हो गया था, जहां सनी देओल एक्शन करते दिख रहे थे। वहीं अब टाइगर 3 का सीन लीक हो चुका है और सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
बता दें, टाइगर 3 के लिए शाहरुख खान ने भी अपना सीन शूट कर लिया है। सोर्स की मानें तो, "यह एक बड़ा एक्शन सीक्वेंस होगा जहां पठान और टाइगर एक बहुत ही महत्वपूर्ण सीन के लिए साथ आएंगे। दर्शकों के लिए भी यह एक बहुत बड़ा सिनेमैटिक मोमेंट होगा। स्पाई यूनिवर्स बहुत ही रोमांचक होता जा रहा है क्योंकि सबसे बड़े सुपरस्टार्स को यह एक साथ लेकर आ रहा है, इस तरह के धमाकेदार सीक्वेंसेस प्लॉट को आगे बढ़ाने के लिए जरूरी हैं। अब, सभी की निगाहें इस बात पर हैं कि स्पाई यूनिवर्स में ऋतिक रोशन की एंट्री कब होती है!"
टाइगर 3 को हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषा में रिलीज किया जाएगा। ये यशराज फिल्म्स की 'टाइगर' फ्रैंचाइजी की तीसरी फिल्म है। इससे पहले एक था टाइगर और टाइगर जिंदा है फिल्में ब्लॉकबस्टर हिट थीं। इस फ्रैंचाइजी में, सलमान भारतीय जासूस अविनाश सिंह 'टाइगर' राठौर की भूमिका निभा रहे हैं, और कैटरीना हैं पाकिस्तानी जासूस जोया हुमैमी।


Click it and Unblock the Notifications
