मछुआरे, सलमान को ब्लैकमेल करना चाहते है!

सलमान खान पिछले कुछ दिनों से खबरों की सुर्खियों में छाए हुए हैं। इस बार खबर है कि सलमान खान ने एक मछुआरे को धमकी दी कि वो अपनी नाव और मछली पकड़ने के जाल को हटाकर कहीं और ले जाए क्योंकि इससे सलमान खान के कॉटेज से समंदर के व्यू को देखने में दिक्कत आ रही थी। सलमान खान के खिलाफ मुंबई के बांद्रा पुलिस स्टेशन के एडिशनल कमिश्नर ऑफ पुलिस विश्वास नागरे के पास एक लिखित कंप्लेन भेजी गयी है। इस शिकायत में मछुआरों के परिवार ने ये कहा है कि सलमान के बॉडीगार्ड्स ने उन्हें अपनी नाव मछली पकड़ने के जाल को हटाने के लिए धमकी दी है। साथ ही ये भी कहा कि बॉडीगार्ड ने उनके एक आदमी पर हमला भी किया।

सलमान खान को लेकर उठे इस नये विवाद ने एक बार फिर से सलमान खान को विवादों में ला दिया है। लेकिन इस बार भी सलमान खान के फैन्स का यही कहना है कि सलमान खान को ब्लैकमेल करने के लिए मछुआरे ये सब कर रहे हैं। सलमान खान एक बहुत ही अच्छे इंसान हैं और बेवजह ही उन्हें इस तरह के विवादों में घसीटा जाता है। तमजीद खान जो कि मुंबई के हैं का कहना है "मैं सलमान खान का कोई फैन नहीं हूं लेकिन कानून जो फैसला करेगा मैं उससे सहमत हूं।" सत्या राय जो कि जम्मू से हैं का कहना है "सलमान खान एक बहुत ही अच्छे इंसान हैं और हमेशा लोगों की मदद करके हैं। इस मामले में जांच के बाद ही कुछ कहना चाहिए। सलमान खान एक महान आदमी है।"

एस जे अख्तर ने लिखा "यह सलमान खान को ब्लैकमेल कर आर्थिक लाभ पाने की साजिश प्रतीत होती है। नामचीन व्यक्तियों को ऐसी परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है।" बेल्जियम से टोरोमोरो का कहना है "जरुरी नहीं कि मछुआरे का इल्जाम सही ही हो। वैसे भी समंदर से मछली पकड़ने का ये मतलब नहीं कि अपनी नौकाएं और सामान कहीं भी किसी के घर के सामने रख दो। भारत में कई लोग सिर्फ अपना ही सोचते हैं और ये नहीं देखते कि किसी को कोई असुविधा तो नहीं हो रही है। यह भी जरुरी नहीं कि सलमान और उसके बॉडीगार्ड कसूरवार ना हों यह सब तो छानबीन के बाद ही पता चलेगा।" इसके अलावा कुछ लोगों ने सलमान को कसूरवार मानते हुए लिखा है "वो कहता है कि वो अपनी नाव समंदर किनारे रखता है अब बताइये समंदर का किनारा सलमान का है क्या। मछुआरा अपनी नाव समंदर के किनारे नहीं तो क्या मॉल में खड़ी करेगा। बड़े लोगों को गरीब सिर्फ गंदगी दिखते हैं।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X