..................... Salman Khan threatened person apologized to the actor and said I will fix deal with Lawrence Bishnoi - Hindi Filmibeat

सलमान खान को धमकी देने वाले शख्स की अक्ल आई ठिकाने, एक्टर से माफी मांगते हुए बोला- मैं तो लॉरेंस बिश्नोई और...

Salman Khan

Salman Khan threatened person apologized to the actor: सलमान खान इन दिनों अपनी सुरक्षा को लेकर चर्चाओं में बने हुए हैं। जब से बाबा सिद्दीकी का निधन हुआ है तब से तो सलमान खान की सुरक्षा पर पैनी नजर रखी जा रही है। भाई जान के घर के बाहर तमाम सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, लेकिन इन सबके बाद भी सलमान खान को धमकी भरा मैसेज आया था।

शख्स ने 5 करोड़ रुपये की करी थी मांग
दरअसल बीते दिन ट्रैफिक कंट्रोल रूम के व्हाट्स एप पर सलमान खान के लिए धमकी भरा मैसेज आया था। इस मैसेज में लिखा था कि 5 करोड़ रुपये उन्हें दे दिए जाएं वरना सलमान खान का बाबा सिद्दीकी से भी बुरा हाल करेंगे। बता दें कि मैसेज भेजने वाले ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बताया था।

शख्स की अक्ल आई ठिकाने
लेकिन लगता है कि जिस भी शख्स ने यह मैसेज भेजा था अब उसकी अक्ल ठिकाने आ गई है। जी हां, शख्स ने इस हरकत के लिए माफी मांगी है। बता दें कि इस मैसेज को भेजने वाले शख्स की लोकेशन झारखंड से मिली है। मैसेज भेजने वाले शख्स ने यह दावा भी किया था कि वह सलमान खान और लॉरेंस बिश्नोई के बीच में सुलह करवाएगा।

मैसेज भेजने वाले शख्स ने मांगी माफी
पुलिस को जैसे ही इस मैसेज के बारे में बताया गया। पुलिस ने इस मैसेज को बड़ी ही गंभीरता से देखा। इतना ही नहीं तुरंत ही इस मैसेज की लोकेशन और शख्स का पता लगाने में पुलिस जुट गई। क्योंकि जैसा बाबा सिद्दीकी के साथ हुआ वैसा हादसा दोबारा पुलिस नहीं होने देना चाहती, लेकिन वहीं हाल ही में अपडेट मिला है कि मैसेज करने वाले शख्स ने माफी मांग ली है। सूत्रों की माने तो शख्स का कहना है कि गलती से उससे यह मैसेज चला गया था। जिसके लिए वह माफी मांगता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X