सलमान खान को जान से मारने की धमकी: मुंबई पुलिस के पास 200 सीसीटीवी फुटेज, 10 टीम अलर्ट !

By Filmibeat Desk

बॅालीवुड एक्टर सलमान खान को जान से मारने की धमकी मिलने के बाद मुंबई पुलिस ने अपनी जांच में तेजी ला दी है। मुंबई पुलिस ने इस पूरे मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है। सलमान खान के पिता सलीम खान के शिकायत दर्ज करने के बाद पुलिस ने एक अज्ञात शख्स के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इस पूरे मामले में और जानकारी सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भियानी ने अपने इंस्टाग्राम पर इस पूरे केस को लेकर विस्तार से जानकारी दी है।

Salman Khan

साथ ही सलमान खान की एक तस्वीर भी शेयर की है। इस फोटो में सलमान खान अपनी प्लेट में खाना लेते हुए नजर आ रहे हैं। इस फोटो के साथ कैप्शन में लिखा है कि सलमान खान को कोई धमकी नहीं मिली है।सलमान खान और उनके पिता सलीम खान को धमकी मिलने के बाद मुंबई पुलिस अलर्ट हो गई है। इसके आगे जानकारी दी है कि पुलिस ने 200 से अधिक सीसीटीवी फुटेज जब्त किए हैं।

मुंबई पुलिस की तरफ से 10 टीम

मुंबई पुलिस की तरफ से 10 टीम

जिस शख्स ने सलमान खान को धमकी भरा खत लिखा है उसकी तलाश करने के लिए मुंबई पुलिस की तरफ से 10 टीम का गठन किया गया है। क्राइम ब्रांच भी इस केस में जुड़ी हुई है। इसके साथ धमकी मिलने के बाद सलमान खान और उनके परिवार की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

सिक्योरिटी स्टाफ ने यह खत सलीम खान को दिया

सिक्योरिटी स्टाफ ने यह खत सलीम खान को दिया

मीडिया रिपोर्ट अनुसार सलीम खान जब सुबह टहलने के लिए गए थे, ऐसे में वह एक जगह बैठने के लिए रुक गए। वहीं पर उन्हें एक खत मिला जिसमें सलमान खान को जान से मारने की धमकी मिली है। सलीम खान के साथ मौजूद सिक्योरिटी स्टाफ ने यह खत सलीम खान को दी है।

बिश्नोई से मुंबई पुलिस ने की पूछताछ

बिश्नोई से मुंबई पुलिस ने की पूछताछ

लॉरेंस बिश्नोई के गैंग ने सलमान को काले हिरण शिकार को लेकर मारने की धमकी दी थी। ऐसे में मुंबई पुलिस ने बिश्नोई से इस पूरे मामले को लेकर पूछताछ की है। मीडिया रिपोर्ट अनुसार क्राइम ब्रांच की टीम ने दिल्ली जाकर बिश्नोई से इस मामले पर चर्चा की है।

सलमान खान के हैदराबाद शूटिंग

सलमान खान के हैदराबाद शूटिंग

लेकिन क्राइम ब्रांच की टीम को इस पूरे मामलेंमें अभी तक कोई अहम जानकारी नहीं मिली है। फिलहाल सलमान खान के हैदराबाद शूटिंग सेट पर तीन गुना अधिक सुरक्षा कर दी गई है। भाईजान के सेट पर आने वाले सभी लोगों पर पैनी नजर रखी जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X