Salman Khan- यूके के इस छात्र ने दी थी सलमान खान को जान मारने की धमकी? पुलिस का खुलासा!

मेगास्टार सलमान खान को कुछ समय से धमकियां मिल रही हैं और कुछ समय पहले एक मेल भी आया था जिसमें उनको जान से मार देने की बात कही गई थी। इसपर मुंबई पुलिस के हाथों में एक बड़ी जानकारी लगी है,
और सलमान खान को जान से मारने की धमकी वाले ईमेल भेजने के मामले में ब्रिटेन में एक भारतीय छात्र के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया है। जी हां, बताया जा रहा है जिस छात्र ने वो मेल भेजा है वो संदिग्ध है और हरियाणा का रहने वाला मेडिकल छात्र है जो कि यूके में पढाई कर रहा है।
जानकारी मिली है कि वो मेडिकल का तीसरे साल का छात्र है। हालांकि मुंबई पुलिस से जब उसके बार में जानकारी देने के लिए कहा गया था तो उन्होने सीधे इंकार कर दिया क्योंकि इस आरोपी को भारत वापस लाने की प्रक्रिया चल रही है।
पहले खबरें आ रहीं थीं कि सलमान खान को धमकी देने वाला गैंगस्टर गोल्डी बराड़ था जिसका नाम कथित तौर पर पंजाबी गायक सिद्धू मूस वाला की हत्या करने के बाद सामने आया था। मुंबई पुलिस ने जेल में बंद गैंगस्टर बिश्नोई, गोल्डी बराड़ और रोहित गर्ग पर अभिनेता सलमान खान के कार्यालय में कथित रूप से धमकी भरे ईमेल भेजने के आरोप में मामला दर्ज किया है।
बांद्रा पुलिस ने आईपीसी की धारा 506 (2), 120 (बी) और 34 के तहत मामला दर्ज किया है। हालांकि सलमान खान की तरफ से इसको लेकर किसी तरह की कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है और लोग अभी भी इंतजार में हैं कि वो कुछ कहेंगे। हालांकि वो अपने काम को लेकर बिजी हैं और लगातार टाइगर 3 की शूटिंग कर रहे हैं। हालांकि उनको तमाम धमकियों के बाद वाई प्लस सिक्योरिटी दी जा रही है।


Click it and Unblock the Notifications