Salman Khan को ईमेल कर धमकी देने वाला शख्स गिरफ्तार, नाम जानकर दंग रह जाएंगे आप!

मेगास्टार सलमान खान की सुरक्षा हाल ही में बढ़ा दी गई थी और इसका कारण था वो ईमेल जो कि सलमान खान के लिए धमकी को लेकर आया था। जी हां, इस ईमेल के द्वारा सलमान खान को जान से मारने की धमकी दी गई थी। हालांकि अब जो खबर आ रही है वो सलमान खान और उनके फैंस के लिए काफी अच्छी साबित होगी क्योंकि वो शख्स अब गिरफ्तार हो चुका है।
जी हां, राजस्थान पुलिस ने मुंबई पुलिस के साथ एक संयुक्त अभियान में रविवार को उस आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पता चला है कि कथिक तौर पर इसी शख्स ने सलमान खान को धमकी वाला ईमेल भेजा था।
जोधपुर के लूणी पुलिस स्टेशन के एसएचओ ईश्वर चंद पारीक ने इस बात का खुलासा किया है कि, सलमान खान को जान से मारने की धमकी देने के आरोप में 18 मार्च को मुंबई की बांद्रा पुलिस में पहली एफआईआर दर्ज की गई थी।

मुंबई पुलिस हरकत में आई थी
इसके बाद मुंबई पुलिस हरकत में आई थी और जोधपुर पुलिस के पास इस ईमेल कोभ भेज दिया गया था। जब इसकी लेकर जांच हुई तो पता चला कि ईमेल कथित तौर पर जोधपुर के सियागो की ढाणी निवासी धाकड़राम बिश्नोई द्वारा भेजा गया था और आरोपी की तलाश हुई और उसको गिरफ्तार कर लिया गया।

धाकड़राम बिश्नोई
फिलहाल धाकड़राम बिश्नोई को गिरफ्तार कर लिया गया है लेकिन देखना ये है कि आने वाले वक्त में इस तरह का कोई और धमकी भरा पत्र सलमान खान को आता है या नहीं।

चिंकारा वाला मामला
जब से चिंकारा वाला मामला हुआ है सलमान खान किसी ना किसी तरह की मुसीबत में पड़ते रहते हैं। अक्सर देखा जाता है कि उनको लेकर कई तरह की खबरें सामने आती हैँ।

वर्कफ्रंट
वर्कफ्रंट पर सलमान खान किसी का भाई किसी की जान को लेकर बिजी हैं और इस ईद फिल्म रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

पूजा हेगड़े
फिल्म में उनके साथ पूजा हेगड़े नजर आने वाली हैं जो कि शानदार अदाकारा हैं।


Click it and Unblock the Notifications