Salman khan- दौड़कर आया बच्चा और भाई के लिपट गया, दिल जीत लेगा सलमान खान का रिएक्शन!

salman khan

बच्चा, बूढ़ा या जवान.. कोई भी हो, मेगास्टार सलमान खान की दीवानगी हर उम्र के लोगों में हैं। इस वक्त जो वीडियो वायरल हो रहा है इसको देखकर आप भी यही कहेंगे। भले ही कई नए सितारे इस वक्त डेब्यू कर चुके हैं लेकिन सलमान खान का दौर जारी है और लोग उनको काफी प्यार करते हैं।

इस वायरल वीडियो में आप सलमान खान और उनके नन्हे फैन का प्यार देंखेगे और जिसने भी इसको देखा वो चौंक गया है। इस वीडियो में सलमान खान अपनी सुरक्षा के साथ चलते हुए नजर आ रहे हैं और उनके साथ शेरा भी नजर आ रहा है।

इस बीच किसी की आवाज आती है और सलमान खान रुक जाते हैं, थोड़ी ही देर में एक बच्चा भागते हुए सलमान के पास आता है और लिपट जाता है। हालांकि सलमान खान पहले उसकी ओर अपना हाथ बढ़ाते हैं लेकिन बच्चे को ना सिर्फ सलमान खान से हाथ मिलाना था बल्कि उनको हग करना था।

Recommended Video

Salman Khan Airport पर Cute Fan से मिले कुछ इस तरह के Viral Video देख Netizens ने की जमकर तारीफ

जैसे ही बच्चा सलमान खान से लिपटता है वो उसके सिर को प्यार से सहलाते हैं और काफी प्यार देते हैं। इसके बाद सलमान खान की तारीफ हो रही है। एक ने लिखा है, ''मैंने उसे सच में देखा था!!! उसके जैसा कुछ नहीं।'' एक का कहना था, ''सबसे गलत समझा जाने वाला सुपरस्टार।

बस इस आदमी से प्यार करो।'' एक ने लिखा, ''सुपर्ब सलमान खान क्या कमाल है उनका स्टाइल और दिल बहुत अच्छा है, भगवान उन्हें और बड़ा करें।'' एक का कहना था, ''मूंछों वाला हैंडसम।'' इस तरह के ढेरों कमेंट्स सामने आ रहे हैं।

नया लुक

इस दौरान सलमान खान के नए लुक ने सभी को प्रभावित किया है और वो इस लुक में काफी कूल लग रहे हैं। सलमान खान को लेकर मशहूर है कि वो हर लुक में फैंस के दिलों पर राज करते हैं। इस वक्त वो अपनी फिल्म टाइगर 3 को लेकर खबरों का हिस्सा हैं।

More from Filmibeat

Read more about: salman khan bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X