..................... Salman Khan Thanks Team India For Watching Bharat, See tweet - Hindi Filmibeat

क्रिकेट टीम इंडिया ने देखी फिल्म 'भारत'- सलमान खान ने कहा, ''भारत जीतेगा वर्ल्ड कप''

क्रिकेट विश्प कप के लिए भारतीय टीम इंग्लैंड में हैं। जहां ऑस्ट्रेलिया से एक शानदार मैच जीतने के बाद भारतीय टीम ने सलमान खान की फिल्म 'भारत' देखी और साथ ही सोशल मीडिया पर एक तस्वीर भी पोस्ट की। इस तस्वीर में महेन्द्र सिंह धोनी से लेकर शिखर धवन, केएल राहुल, हार्दिक पांड्या, केदार जाधव तक दिख रहे हैं। वहीं, सलमान खान ने भी इस ट्वीट पर जवाब दिया, जिसके बाद यह तस्वीर वायरल हो चुकी है।

सलमान खान ने क्रिकेट खिलाड़ियों के लिए लिखा- 'भारत की टीम को 'भारत' को पसंद करने के लिए धन्यवाद.. शुक्रिया भाइयों इंग्लैंड में फिल्म भारत देखने के लिए.. आने वाले मैचों के लिए शुभकामनाएं.. पूरा भारत आपके साथ है.. भारत जीतेगा..'

salman khan

सलमान खान, कैटरीना कैफ स्टारर फिल्म भारत ईद के मौके पर रिलीज हुई थी। एक हफ्ते में फिल्म ने 168 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। वहीं, वर्ल्डवाइड फिल्म 250 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है। अली अब्बास जफर के निर्देशन में बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट हो चुकी है। साथ ही फिल्म ने कई रिकॉर्ड्स भी अपने नाम किया है। ट्रेड पंडितों की मानें तो फिल्म 250 करोड़ का लाइफटाइम कलेक्शन दे सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X