सलमान खान और शाहरूख खान का नाम जब भी साथ में लो तो दर्शकों को मज़ा आ ही जाता है। और अब सलमान खान ने शाहरूख खान को अपनी फिल्म भारत के लिए ऐन समय पर मदद करने के लिए धन्यवाद दिया है। अब भारत को प्रियंका चोपड़ा ने शूटिंग से दस दिन पहले छोड़ा ये तो सबको पता है। अब टीम के लिए मुश्किल खड़ी हो गई डेट्स की।
सलमान के साथ काम करने को हीरोइनों की तो लाइन लग जाती लेकिन ये देखना ज़रूरी था कि किसकी डेट्स खाली हैं। कैटरीना कैफ इस साल की दो बड़ी फिल्में कर रही हैं - ठग्स ऑफ हिंदुसतान और ज़ीरो। ऐसे में उनकी डेट्स भी ब्लॉक थीं। लेकिन जब सलमान की टीम ने शाहरूख को अपनी दिक्कत बताई तो उन्होंने तुरतं अपनी फिल्म ज़ीरो की डेट्स शिफ्ट कर दी जिससे कैटरीना कैफ भारत की शूटिंग कर सकें।
गौरतलब है कि सलमान खान प्रियंका चोपड़ा के फिल्म छोड़ने सा खासा नाराज़ हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा कि प्रियंका ने एक दिन अचानक कहा कि मुझे शादी करनी है। मैंने कहा कर लो। उसके बाद उसने फिल्म छोड़ दी। अब शायद उसे केवल हॉलीवुड में काम नहीं करना होगा। [सलमान खान के साथ नहीं- ये रही लूलिया वंतूर की पहली फिल्म- देंखे झलक]
या फिर हो सकता है कि उसे मेरे साथ काम ना करना हो या फिर हमारी इंडस्ट्री में ही काम ना करना हो। इसके बाद हमने शाहरूख से रिक्वेस्ट की और कैटरीना की डेट्स खाली करवाईं।
गौरतलब है कि प्रियंका सहित कई स्टारर्स कर चुके हैं अपनी फिल्मों से WalkOUt -