सलमान खान ने पूरे किए करियर के 31 साल, कुछ यूं हुई थी शुरूआत, फैन्स ने मनाया जश्न
सलमान खान के फैन्स आज सलमान खान के करियर के 31 साल पूरे होने का जश्न मना रहे हैं। सलमान खान ने 1988 में बीवी हो तो ऐसी नाम की फिल्म के साथ अपने बॉलीवुड करियर की शुरूआत की थी। इस फिल्म में सलमान खान ने सहायक कलाकार की भूमिका निभाई थी और फिल्म में वो रेखा के बिगड़ैल देवर की भूमिका में थे।
इस फिल्म को रिलीज़ हुए 31 साल हो गए हैं और इस बात का जश्न ट्विटर पर जमकर मन रहा है। सलमान खान ने भी इस मौके पर अपनी बचपन की एक तस्वीर पोस्ट करते हुए फिल्म इंडस्ट्री और फैन्स को अपने 31 साल के इस सफर के लिए दिल से शुक्रिया कहा।

गौरतलब है कि बीवी हो तो ऐसी को लेकर एक दिलचस्प किस्सा फराह खान भी सुना चुकी हैं। इस फिल्म में सलमान खान की एक्टिंग किक बॉक्सिंग करते हुए होती है। फराह खान ने बताया कि शूटिंग शुरू होने से ठीक पहले सलमान उनके पास आए थे।
फराह के पास पहुंच कर सलमान उनसे बैक फ्लिप मारना यानि कि गुलाटी मारना सीखने लगे और दो घंटे तक इसकी प्रैक्टिस की। तब कहीं जाकर वो फिल्म के मुहुर्त शॉट पर पहुंचे थे। वैसे सलमान खान कई बार अपने संघर्ष के दिनों की कहानी, कई इंटरव्यू में सुना चुके हैं। ऐसे ही एक इंटरव्यू के कुछ अंश, हम आपके लिए लेकर आए हैं।


Click it and Unblock the Notifications
