WOW: 'बजरंगी भाईजान' के लिए सलमान ने कबीर खान को यूं कहा THANKS
[बॉलीवुड न्यूज] 'बजरंगी भाईजान' की सफलता का जितना श्रेय सलमान खान की स्टारडम को जाता है। शायद उतना ही कबीर खान को जाता है। फिल्म रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड तोड़ रही है। लिहाजा, इसी सफलता से खुश होकर सलमान खान ने निर्देशक और अपने दोस्त कबीर खान को एक तोहफा दिया है।

यह तो सलमान फैंस को पता ही है कि भाई को पेटिंग का कितना शौक है। तो फिर सलमान ने गिफ्ट में भी यही कीमती तोहफा देने की सोची। सलमान ने कबीर खान को खूबसूरत पेटिंग गिफ्ट किया है जिसमें एक महिला और पुरूष के शक्ल दिख रहे हैं।
प्रेम को दर्शाता यह पेटिंग वाकई बेहद खूबसूरत है। कबीर खान ने टि्वटर पर भी इस पेटिंग की तस्वीर पोस्ट की है। नीचे देंखें -
RECORD: एक्टिंग नहीं, यहां भी रिकॉर्ड बना रहें हैं सलमान खान!


Click it and Unblock the Notifications


