..................... Salman khan thanked God on India Pakistan Ceasefire, then immediately Delete tweet - Hindi Filmibeat

भारत-पाकिस्तान सीजफायर पर सलमान खान ने अल्लाह का किया शुक्रिया अदा, फिर तुरंत डिलीट किया ट्वीट

Salman khan

Salman khan on India Pakistan Ceasefire: पिछले दो दिनों में भारत और पाकिस्तान के रिश्ते काफी बिगड़ गए थे। जिस वजह से दोनों ही देशों के आम नागरिकों को हरजाना भुगतना पड़ रहा था, लेकिन अब दोनों ही देशों के बीच सीजफायर का दावा किया जा रहा है। इस बात की पुष्टी विदेश मंत्रालय ने की है। बता दें कि जब से सीजफायर की खबर सामने आई है तब से तमाम सितारों के रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं। रवीन टंडन, वरुण धवन, करीना कपूर समेत तमाम सितारों ने स्टोरी शेयर यह बताया कि यह फैसला दोनों ही देशों के हित में है।

भारत-पाकिस्तान सीजफायर पर क्या बोल गए सलमान खान
वहीं अब देर से ही सही, लेकिन सलमान खान ने भी ट्वीट कर दिया है। जी हां, हाल ही में सलमान खान ने अपने इंस्टा हैंडल पर एक ट्वीट किया। सलमान खान ने एक्स पर भारत पाकिस्तान के हुए सीजफायर पर एक पोस्ट लिखा- सलमान खान लिखते हैं कि- 'सीजफायर के लिए ऊपर वाले का शुक्रिया', लेकिन सलमान खान के इस ट्वीट पर जैसे ही लोगों के रिएक्शन आने शुरू हुए सलमान खान ने बिना देर किए इस ट्वीट को डिलीट कर दिया।

ट्विट डिलीट करने पर भड़के लोग
लोगों ने जैसे ही देखा की सलमान खान ने यह ट्वीट डिलीट कर दिया है वैसे ही लोगों ने समलान खान को ट्रोल करना शुरू कर दिया। बता दें कि अब सलमान खान के इस पोस्ट का स्क्रीनशॉर्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। साथ ही में लोग जमकर एक्टर को खरी खोटी भी सुना रहे हैं। जहां एक ने लिखा कि ऑपरेशन सिंदूर पर सलमान खान को कोई पोस्ट नहीं आया अब सीजफायर पर किनती जल्दी रिएक्ट किया है। वहीं दूसरे ने लिखा- ये सच में पोस्ट किया है या एडिट है वहीं तीसरे ने लिखा-शर्म आनी चाहिए।

Read more about: salman khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X