सलमान खान ने जुमा ट्रस्ट और फैन्स को कहा धन्यवाद - पहली बार दिखीं खाली सड़कें और बंद मस्जिद
सलमान खान आखिरकार फैन्स से काफी खुश हैं। गुरूवार की रात उन्होंने कुछ तस्वीरें शेयर कीं और फैन्स को धन्यवाद कहा। इन तस्वीरों में से एक थी खाली सड़क की जहां कोई भी सड़क पर दिखाई नहीं दे रहा था।
वहीं दूसरी तस्वीर थी बड़ा कब्रस्तान की जिसका दरवाज़ा सील कर दिया गया था। और इन तस्वीरों को शेयर करते हुए सलमान को काफी गर्व महसूस हुआ।

सलमान ने ये तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा - वाह, बहुत बहुत शुक्रिया। ये सुनने और समझने के लिए कि इस समय स्थिति कितनी गंभीर है और हमारा देश किस हालत में है। अल्लाह हर किसी को सुरक्षित रखे। भारत कोरोना से लड़ेगा।
इस बीच लोग लगातार कोरोना लॉकडाउन के बीच अपनी तस्वीरें शेयर कर बाकियों को भी घर में रहने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications