..................... सलमान खान की तेरे नाम का सीक्वल | Salman Khan's Tere Naam to return with a sequel, here's what director Satish Kaushik said - Hindi Filmibeat

सलमान खान की सुपरहिट फिल्म 'तेरे नाम' का सीक्वल- निर्देशक सतीश कौशिक ने किया खुलासा

सलमान खान स्टारर फिल्म 'तेरे नाम' के सीक्वल को लेकर पिछले साल सतीश कौशिक ने बयान दिया था, जिसके बाद फैंस काफी उत्साहित हो चुके हैं। हाल ही में निर्देशक ने खुलासा किया है कि 'तेरे नाम' की कहानी को आगे बढ़ाने के लिए उनके पास तीन- चार आइडिया है। उन्होंने कहा, मैंने कुछ आइडिया को आगे बढ़ाना शुरु कर दिया है लेकिन फिलहाल सलमान से बात नहीं हुई है।

एक न्यूज पोर्टल के साथ बातचीत में सतीश कौशिक ने कहा, "पुरानी फिल्म में राधे मोहन के किरदार के पहलुओं पर कई तरह से फिल्म बनाई जा सकती है। अगर नई फिल्म बनने का प्लान आगे बढ़ता है तो यह वहीं से बनेगी जहां पर पुरानी तेरे नाम खत्म हुई थी।"

Salman Khan

बता दें, साल 2003 में आई तेरे नाम सुपरहिट रही थी। ना सिर्फ फिल्म की कहानी और गाने बल्कि फिल्म के किरदार भी काफी पॉपुलर रहे थे।

फिल्म से जुड़ी खास बात है कि तेरे नाम तमिल की एक फिल्म सेतु का रीमेक थी। इसके राइट्स रामगोपाल वर्मा ने खरीदे थे और अनुराग इसे लिख रहे थे। फिल्म किसी और को डायरेक्टर करनी थी। उस समय फिल्म के हीरो संजय कपूर थे और सलमान खान नहीं। इसके बाद प्रोजेक्ट में कई बदलाव होने लगे। स्क्रिप्ट कई जगह घूमने लगी औऱ नए प्रो़ड्यूसर फिल्म में आ गए। फिर हुई सलमान खान की एंट्री।

इन दिनों सतीश कौशिक अपनी अगली डायरेक्टोरियल फिल्म कागज को लेकर व्यस्त चल रहे हैं। वहीं, सलमान खान के पास तीन फिल्में लाइन में है- राधे, कभी ईद कभी दिवाली और किक 2..

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X