'तेरे बिना' गाने पर फैंस का रिएक्शन, तारीफ के साथ निकाली ये कमी- सलमान-जैकलीन की केमिस्ट्री धुंआधार
देश में कोरोनावायरस के चलते लॉकडाउन जारी है। ऐसे में बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान पनवेल फार्महाउस में फंसे हुए हैं। हालांकि यहां वह लगातार काम करते नजर आ रहे हैं। पहले कोरोना पर 'प्यार करोना' गाना रिलीज किया और अब जैकलीन फर्नांडिस के साथ 'तेरे बिना' गाना रिलीज हुआ है। ईद से पहले सलमान खान ने इस खूबसूरत गाने से फैंस को ईदी दे दी है।
सलमान खान के नए गाने 'तेरे बिना' को शूट करने के लिए लॉकडाउन के सभी नियमों का पालन किया गया। उन्होंने फार्महाउस पर ही इसे शूट किया। गाने में जैकलीन संग एक बार फिर सलमान खान की केमिस्ट्री देखने को मिली। इस गाने के रिलीज होते ही फैंस का रिएक्शन सामने आने लगा। सलमान खान के प्रशंसकों ने जमकर उनकी तारीफ की।
वहीं इक्का दुक्का फैंस ने सलमान खान के गाने को लेकर आलोचना भी की। कुछ ने गाने की कमियां और कुछ ने मजाक बनाया। खैर सलमान खान ने एक बार फिर अपनी आवाज से दर्शकों को खुश किया। ट्विटर पर देखें तो तेरे बिना हैशटैग ट्रेंड भी करने लगा है।


Click it and Unblock the Notifications











