Salman Khan ने भरी महफिल में उड़ाया Karan Johar का मजाक, आग की तरह वायरल हुआ वीडियो!

Recommended Video
मेगास्टार सलमान खान कितने ज्यादा मजाकिया हैं ये किसी से भी छिपा नहीं है और अक्सर अपने दोस्तों के साथ वो हंसते और उनको चिढ़ाते नजर आ ही जाते हैं। सलमान खान की बॉंडिंग करण जौहर के साथ किस तरह की है ये बात भी सभी जानते हैं। कई बार देखा जाता है कि सलमान खान उनके साथ हंसी मजाक करते रहते हैं। इस वक्त भी कुछ ऐसा ही हुआ है।
दरअसल एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें सलमान खान सबके सामने करण जौहर पर हंसते हुए और उनको चिढ़ाते हुए नजर आ रहे हैं। करण जौहर को इसका सामना सिर्फ इसलिए करना पड़ा क्योंकि उन्होने काफी अतरंगी जैकेट पहनी हुई थी।
सलमान खान ने जैसे ही उनको देखा तो वो खुद को नहीं रोक पाए और करण जौहर के पास पहुंच गए। इसके बाद उन्होने कुछ कहा और दोनों हंसने लगे और बगल में खड़े वरुण धवन धीरे- धीरे मुस्कुराकर दोनों को देख रहे थे।

सलमान खान और करण जौहर
सलमान खान और करण जौहर का ये वीडियो आईफा के पूर्व-उद्घाटन समारोह से सामने आ रहा है। करण जौहर ने कई बार खुलासा किया है कि जब सलमान खान उनके साथ होते हैं तो वो काफी नर्वस महसूस करते हैं।

भयभीत रहते हैं
करण ने ये भी कहा था कि, इंडस्ट्री में सिर्फ सलमान ही वो शख्स हैं जिनसे वो भयभीत रहते हैं। फिलहाल ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसपर लगातार रिएक्ट कर रहे हैं।

बॉलीवुड के कई सितारे पहुंचे थे
इस मौके पर इन दोनों के अलावा बॉलीवुड के कई सितारे पहुंचे थे। इस लिस्ट में वरुण धवन, फरहान अख्तर, बादशाह, फराह खान और सुनिधि चौहान जैसे सितारे शामिल हैं।

वर्कफ्रंट
वर्कफ्रंट पर सलमान खान टाइगर 3 और किसी का भाई किसी की जान को लेकर बिजी हैं। टाइगर 3 को लेकर उनको काफी उम्मीदें हैं और फैंस भी काफी बेसब्री से इस फिल्म की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं।

किसी का भाई किसी की जान
किसी का भाई किसी की जान का ऐलान कुछ समय पहले हुआ था लेकिन ये फिल्म भी साल 2023 में ही रिलीज होने के लिए आ रही है। बात करें करण जौहर की तो वो कई फिल्में बना रहे हैं और उनकी फिल्में कितनी शानदार होती हैं ये सभी जानते हैं।


Click it and Unblock the Notifications