"फिलहाल तो मैं अपनी ही फिल्में चला लूं बहुत है...दूसरों की कैसे सोचूं" - सलमान खान

सलमान खान ने हाल ही में अपने प्रोडक्शन हाउस सलमान खान फिल्म्स पर बात की। लेकिन इसी के साथ सलमान खान ने ये भी खुलासा किया कि उन्हें इसकी ज़रूरत क्यों पड़ी!

सलमान खान अपनी सलमान खान फिल्म्स के साथ ट्यूबलाइट प्रोड्यूस करने जा रहे हैं और हाल ही में उन्होंने अपने इस प्रोडक्शन हाउस के बारे में बात की। सलमान से पूछा गया कि वो कोई और फिल्म प्रोड्यूस करेंगे या नहीं। इस पर सलमान का जवाब सीधा सा था।

सलमान का कहना था कि फिल्हाल तो वो प्रोडक्शन हाउस खुद को सपोर्ट करने के लिए खोल चुके हैं। उनकी फिल्मों को इसकी सबसे ज़्यादा ज़रूरत है।

Salman Khan Films

सलमान खान फिल्म्स ने बजरंगी भाईजान प्रोड्यूस की थी। फिर उन्होंने हीरो से दो नए चेहरों को लॉन्च किया और फिल्म एवरेज रही। इसके बाद सलमान खान ने फ्रीकी अली को प्रोड्यूस किया वो भी फ्लॉप रही।
[#Eid2017: सलमान की ट्यूबलाइट के साथ शाहरूख रिलीज़ भी तय!]

अब सलमान ने तय किया है कि वो पहले खुद के बारे में सोचेंगे क्योंकि प्रोडक्शन हाउस उन्होंने खुद को सपोर्ट करने के लिए खोला था। हां इस बीच अगर कोई अच्छी स्क्रिप्ट मिली, चिल्लर पार्टी जैसी तो वो ज़रूर इसे प्रोड्यूस करेंगे।

लेकिन फिलहाल तो उनका प्रोडक्शन हाउस केवल उनकी ही फिल्में प्रोड्यूस करेगा। सलमान खान बताते हैं कि उन्हें बॉलीवुड में किसी ने सपोर्ट नहीं किया। वो खुद इस मुकाम तक पहुंचे हैं।
[#ClearHai: "सलमान खान हमारी फिल्म का सीक्वल नहीं कर रहा"]

सलमान खान बताते हैं कि फिल्म के हिट फ्लॉप से उस वक्त मुझे फर्क ही नहीं पड़ता था क्योंकि फिल्में ही नहीं ऑफर होती थीं। जो मिल रहा है कर लो, स्क्रिप्ट चुनने का, सुनने का कोई ऑप्शन नहीं था। आज 28 साल बाद वो मौका है कि मैं स्क्रिप्ट तक बदलवा लेता हूं। उस दौर के बारे में सलमान ने और भी काफी बातें बताईं -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X