'शाहरूख- सलमान की फिल्म एक साथ रिलीज नहीं हो सकती.. क्योंकि....'
शाहरूख खान की फिल्म 'रईस' और सलमान खान की फिल्म 'सुल्तान' इस साल की सबसे बड़ी क्लैश साबित होने वाली थी। लेकिन ऐन मौके पर रईस को पोस्टपोंड कर दिया गया। अब इसे अच्छा माना जाए या बुरा.. फिल्म के निर्माता ही समझें।
रईस के प्रोड्यूसर रितेश सिधवानी ने ऑफिशियली यह बयान दिया है कि रईस अब 26 जनवरी 2017 को रिलीज होगी। यानि की ईद के मौके पर सलमान खान की सुल्तान सोलो रिलीज होगी।
[फिर आ रही है ये 'धमाकेदार तिकड़ी'.. अजय देवगन, सलमान खान और..]
जब सलमान खान से इस क्लैश पर सवाल किया गया तो दबंग खान ने सीधे सीधे कहा- भारत में 5000 स्क्रीन हैं और लगभग 2000 थियेटर.. 125 करोड़ के देश में, बजरंगी भाईजान को सिर्फ 3.4 करोड़ लोगों ने देखा, जो सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फिल्म हैं.. हमारे पास 20 हजार कम थियेटर हैं.. जिस दिन यह पूरी हो जाएगी.. दो बड़े स्टार की फिल्म एक साथ रिलीज हो सकती है।
हम्मम.. कोई शक नहीं कि शाहरूख- सलमान की फिल्म एक साथ रिलीज होने से फैंस को भी काफी मुश्किलें होती। लेकिन फिर भी हमें नहीं लगता कि रईस का ईद से आगे घिसकना सही फैसला होगा।
यहां जानें क्यों 'रईस' को ईद पर ही रिलीज होनी चाहिए-


Click it and Unblock the Notifications



