'लोग कहते हैं सोनम के साथ डांस किया...600 करोड़ कमाया' - सलमान
[बॉलीवुड समाचार] सलमान खान यूं तो कभी सीरियस नहीं होते हैं लेकिन जब होते हैं तो इतनी बातें बाहर आ जाती हैं जो आप या हम सोच भी नहीं सकते। हाल ही में सलमान एक इंटरव्यू में ऐसे ही खुले। उन्होंने कहा कि - ' लोग कहते हैं कि सोनम के साथ डांस कर रहा है, जैकलीन के साथ डांस कर रहा है, ऐश काट रहा है, 600 करोड़ कमा रहा है। पर ये नहीं सोचते कि हमारे पास आता कितना है'
सलमान ने आगे कहा किकोर्ट से पांच साल का वक्त है, जिसे खिंचते खिंचते 10 - 12 साल हो जाएंगे। लेकिन मेरे माता पिता परेशान हैं, मैं परेशान हूं। ऐसे में लोग चाहते हैं कि बिग बॉस पर कॉमेडी करूं, जो कि मैं कोशिश करता हूं कि करूं क्योंकि ये मेरा काम है।
लेकिन हर वक्त दिमाग रिलैक्स नहीं रहता। हर समय कुछ ना कुछ चलता रहता है। सलमान खान जल्द इस मुश्किल से निकल जाएं सब चाहते हैं लेकिन उनके इस केस ने 10 बातें ज़रूर सिखा दी हैं जो आपको भी सीख लेनी चाहिए क्योंकि ज़िंदगी बहुत बड़ी है और हादसे कहीं भी कभी भी हो सकते हैं!


Click it and Unblock the Notifications











