"मुझ पर फिल्म बनी तो उसे देखकर लोग मर जाएंगे" - सलमान
सलमान खान कभी भी कुछ भी बोल देते हैं, ये तो सबको पता है लेकिन सलमान खान खरी और खोटी भी बोलते हैं, ये भी सबको पता है। अब हुआ यूं कि हाल ही में सलमान खान से उनकी बायोपिक के बारे में पूछा गया। तो सलमान खान ने दो टूक जवाब दिया।
[अगली फिल्म के लिए सलमान की डिमांड]
सलमान खान का मानना है कि बायोपिक बनाने के लिए कहानी होनी चाहिए और उनका जीवन काफी बोरिंग है, इसलिए उन पर अगर बायोपिक बन भी गई तो चलेगी नहीं। इतना ही नहीं, अगर उन पर बायोपिक बनी तो वो इतनी उबाऊ होगी कि शायद लोग उसे देखकर मर जाएं।

वहीं बायोपिक किसी को बनानी पड़ेगी और किसी को लिखनी पड़ेगी। और सलमान की मानें तो उन पर केवल उनके भाई बहन ही लिख सकते हैं। और वो भी उतना ही लिखेंगे जितना उन्हें पता है। उन पर कोई इतना लिख ही नहीं सकता कि फिल्म बनाई जा सके।
वैसे हाल ही में अफवाहें थीं कि सलमान खान और उनके परिवार को लेकर शायद कोई बायोपिक बनाई जा सकती है और इनमें सबसे ऊपर नाम था सूरज बड़जात्या का। हालांकि ये सब बातें केवल अफवाह निकलीं।
[ये था सलमान की बायोपिक का पूरा प्लान]
सूरज बड़जात्या ने खुद ही हिंट दिया था कि वो सलमान खान पर एक बायोपिक बना सकते हैं और उनके परिवार पर बात करने के लिए काफी कुछ है जो लोगों को दिलचस्प लगेगा।
वैसे भी सलमान खान और उनके परिवार के बारे में हर छोटी से छोटी बात जानने में लोगों की दिलचस्पी होती है। ऐसे में उनकी बायोपिक बहुत ही इंटरेस्टिंग प्लान है।
[सुलतान के लिए सलमान का दांव - सोहेल का करियर?]


Click it and Unblock the Notifications
