मैं FLOP होता था तो सनी देओल - संजय दत्त के साथ फिल्म करता था - सलमान
सलमान खान को बॉलीवुड में आए लगभग तीस साल हो रहे हैं और इन तीस सालों में उन्होंने कुछ सीखा हो या ना सीखा हो, अपने को स्टार्स की इज़्जत करना ज़रूर सीखा है। अपने बीते दिनों को याद करते हुए सलमान खान ने एक और दिलचस्प किस्सा साझा किया।
उन्होंने बताया कि उस ज़माने में लोगों का ध्यान कम रहता था। केवल बैठक होती थी। आजकल ऐसा नहीं है। हमारे सीनियर के पास वो एडवांटेज नहीं था जो हमारे पास था।

जब मैं बॉलीवुड में आया तो उस वक्त सनी देओल, जैकी श्रॉफ और संजय दत्त इतने बड़े स्टार थे जितना कि कोई सोच नहीं सकता। मैंने और अक्षय कुमार ने बड़ी मुश्किल से गलतियां कर कर के सीख ली है।
जब भी मेरी फिल्म नहीं चलती थी या फिर मैं परेशान होता था कि करियर आगे नहीं बढ़ रहा है तो मैं संजय दत्त या सनी देओल के साथ फिल्म कर लेता।
इसलिए मैंने साजन और जीत की। जब भी मुझे लगा कि फिल्में गड़बड़ चल रही हैं, मैंने इन सुपरस्टार्स के साथ फिल्म कर किसी तरह अपना करियर बचा लिया था।
गौरतलब है कि जीत और साजन, सलमान खान की सबसे सफल फिल्मों में से एक हैं। और दोनों में ही सलमान खान सेकंड लीड में दिखाई दिए थे।


Click it and Unblock the Notifications











